बड़ी खबरें

Kartik Purnima 2022 : विधायक निलय डागा 8 नवंबर को निकालेंगे ऐतिहासिक मां ताप्ती चुनरी पदयात्रा, 21 भजन मंडली होगी शामिल

Kartik Purnima 2022 : विधायक निलय डागा 8 नवंबर को निकालेंगे ऐतिहासिक मां ताप्ती चुनरी पदयात्रा, 21 भजन मंडली होगी शामिल

Kartik Purnima 2022 : प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विधायक निलय विनोद डागा (MLA Nilay Vinod Daga) द्वारा मां ताप्ती की भव्य चुनरी पदयात्रा मंगलवार 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022 Date) के अवसर पर निकाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री डागा किसानों एवं सर्वहारा वर्ग की खुशहाली के लिए प्रतिवर्ष चुनरी पद यात्रा निकालकर मां ताप्ती को चुनरी भेंट करते हैं। इस वर्ष यह यात्रा काफी आकर्षक रूप में निकाली जाएगी। इस यात्रा में 21 भजन मंडली शामिल होगी जो पूरी यात्रा के दौरान भजन कीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस धार्मिक माहौल में यात्रा भव्य और ऐतिहासिक रहेगी।

यात्रा सुबह 6:45 बजे कोठी बाजार लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्ग लल्ली चौक, थाना चौक, टिकारी अखाड़ा चौक, कारगिल चौक सदर होते हुए यह यात्रा ग्राम धनोरा, भडूस महदगांव, डहरगांव एवं खेड़ी होते हुए दोपहर 2 बजे ताप्ती घाट पहुंचेगी। जहां पूजा अर्चना कर मां ताप्ती को चुनरी भेंट की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।इस धार्मिक आयोजन में विधायक निलय डागा ने शहरवासियों से सहपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button