मनोरंजन अपडेट

Baiju Bawra : संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ होगी भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म

Baiju Bawra, Baiju Bawra film 2023, baiju bawra sanjay leela bhansali, tansen real name, roy talkies, bharat bhushan,baiju bawra and tansen competition, baiju bawra film, Meena Kumari in Baiju Bawra film, Meena Kumari in Baiju Bawra film 2023, Will Ranveer Singh and Sanjay Leela Bhansali, Baiju Bawra Movie, Baiju Bawra Full Movie, Baiju Bawra Full Movie in Hindi, Baiju Bawra Full Movie 2023, baiju bawra remake, baiju bawra full movie, baiju bawra 2023, baiju bawra and tansen competition, baiju bawra 2023, baiju bawra hero, baiju bawra story, baiju bawra singer

Baiju Bawra : संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' होगी भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म
Source: Credit – Social Media

Baiju Bawra : बॉलीवुड के मश्हूर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भव्यता और कलात्मक का दूसरा नाम हैं। उनका उल्लेख अक्सर राज कपूर, के आसिफ, मेहबूब खान, वी शांताराम, गुरु दत्त और कमाल अमरोही जैसे सिनेमा के दिग्गजों के साथ किया जाता हैं। संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्म निर्देशक हैं जो अपनी हर फिल्म के साथ न केवल इन प्रतिष्ठित फिल्ममेकर्स की विरासत को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि भारतीय फिल्म विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में भी जाने जाते हैं। और अब, उनका पूरा फोकस अपनी नेक्स्ट मैग्नम ओपस ‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) पर हैं, जिसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म माना जा रहा है।

वैसे म्यूजिक हमेशा से ही संजय लाली भंसाली की फिल्मों की खासियत रहा है। उन्होंने अपनी फिल्मों में लगातार यादगार साउंडट्रैक दिए हैं जो क्रेडिट रोल के बाद भी लंबे समय तक लोगों के दिलों में बने रहते हैं और यही वह तत्व है जो उनकी स्टोरीटेलिंग की क्षमता को एक बिल्कुल दूसरे लेवल पर ले जाता है। ‘बैजू बावरा’ से भी दर्शक एक अलग ही लेवल के म्यूजिक की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, ‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) के साथ भंसाली एक बार फिर अपना जादू बिखेरते, कलाकारों से असाधारण प्रदर्शन लेते, और फिल्म को उसकी संगीत प्रतिभा से मेल खाने के लिए भावनात्मक गहराई से भर देंगे।

संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ दो गायकों की कहानी है। ऐसे में उनके पास अपनी संगीत क्षमता का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए एकदम परफेक्ट मौका है। इस फिल्म की कहानी म्यूजिक के इर्द-गिर्द घूमती है और भंसाली इस विषय को अपनी पूरी क्षमता के साथ एक्सप्लोर करने की उम्मीद करते हैं, जिससे एक ऐसी सिम्फनी तैयार होगी जो दर्शकों के अच्छी तरह से प्रतिध्वनित करेगी।

संगीत की अच्छी समझ, बारीकियों पर ध्यान और एक विजुअल और फिल्म बनाने की उनकी क्षमता के साथ, ‘बैजू बावरा’ में भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म बनने की सभी चीजें मौजूद हैं। कह सकते हैं कि यह संजय लीला भंसाली के शानदार करियर की एक और ऐसी फिल्म हैं जिसका लोगों को पूरी शिद्दत से इंतजार है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button