मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेगी 2-2 गाय! उमा भारती की नई पहल से बदलेगी किस्मत

Ladli behna Yojana: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक नई और अनोखी मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दिशा में उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार हर पात्र महिला और युवती को दो-दो गाय दें।

उमा भारती ने यह बात भोपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार लाड़ली बहनों को हर महीने आर्थिक सहायता दे रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि इस सहायता को आत्मनिर्भरता में बदला जाएं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहद मजबूत

अगर हर बहन को दो गायें दी जाएं, तो वे दूध उत्पादन और उससे जुड़ी गतिविधियों से अपनी आय बढ़ा सकती हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।

Ladli behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेगी 2-2 गाय! उमा भारती की नई पहल से बदलेगी किस्मत

लेने के बजाय देने की स्थिति में

उमा भारती ने कहा कि इस प्रस्ताव को लेकर उन्होंने प्रदेश के पशुपालन मंत्री से बात की है। उनका मानना है कि यह योजना लागू होने पर महिलाएं केवल 1500 रुपये पाने की बजाय सरकार को उल्टा योगदान देने की स्थिति में आ जाएंगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

झांसी से लड़ना चाहती हैं चुनाव

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक योजनाओं को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वे उसे स्वीकार करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव लड़ेंगी तो झांसी से ही मैदान में उतरेंगी। उमा भारती ने कहा कि 2029 का चुनाव वे झांसी से लड़ना चाहती हैं और इस बारे में वे पार्टी की राय का सम्मान करेंगी।

Ladli behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिलेगी 2-2 गाय! उमा भारती की नई पहल से बदलेगी किस्मत

वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन

उमा भारती ने अपने संबोधन में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के विचार का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा से लेकर स्थानीय निकाय चुनाव तक एक ही समय पर कराए जाने चाहिए। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि सरकारें भी पूरे कार्यकाल में बिना चुनावी दबाव के बेहतर काम कर सकेंगी। उनका सुझाव है कि सभी चुनाव 45 दिनों के भीतर पूरे हो जाएं।

गौ संवर्धन अभियान का शुभारंभ

इसके अलावा उन्होंने गौ संरक्षण को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को गोपाष्टमी के दिन वे ‘गौ संवर्धन अभियान’ की शुरुआत करेंगी। यह अभियान डेढ़ साल तक चलेगा और इसमें किसानों को भी जोड़ा जाएगा। उमा भारती ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गायों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनसे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करना है, ताकि ग्रामीण परिवारों को स्थायी आय के स्रोत मिल सकें।

गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर हर घर में एक या दो गायें हों, तो परिवार का जीवनस्तर सुधर सकता है। दूध, घी और गोबर जैसे उत्पादों से ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने घर की जरूरतें पूरी कर सकती हैं, बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button