देश/विदेश

IMD Alert : उत्तर भारत में गिरा पारा, चार दिनों में और आएगी इतनी गिरावट

IMD Alert : भारत में अब ठंड जोर पकड़ने लगी है। उत्तर भारत में बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। अगले 4 दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी ओर अगले 24 घंटे और 2 दिन तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

IMD Alert : उत्तर भारत में गिरा पारा, चार दिनों में और आएगी इतनी गिरावट
IMD Alert : भारत में अब ठंड जोर पकड़ने लगी है। उत्तर भारत में बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। अगले 4 दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी ओर अगले 24 घंटे और 2 दिन तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 3 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तर और मध्य भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। अब 3 से 7 नवंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या इससे अधिक) होने की संभावना है। वहीं केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

सोमवार-मंगलवार को यहां वर्षा

सोमवार को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या अधिक) होने की संभावना है।

मंगलवार को ही असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश

बीते 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर; ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (12 सेमी या अधिक) दर्ज की गई।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कन्याकुमारी में 13, इरोड में 4, कोडाइकनाल, पंबन और यरकौड में 2-2, तिरुत्तानी में 1; केरल और माहे के तिरुवनंतपुरम में 4, करिपुर हवाई अड्डा में 3, कोट्टायम में 2; अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नैनकॉरी और पोर्ट ब्लेयर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज गई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button