यूथ अपडेट

Science Talent Search Test : अच्छी खबर! कक्षा 6वीं से 11वीं तक के बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपए, जल्द करें आवेदन

Science Talent Search Test, Science talent search test questions, Science talent search test pdf, science talent search exam question paper

Science Talent Search Test : अच्छी खबर! कक्षा 6वीं से 11वीं तक के बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपए, जल्द करें आवेदनScience Talent Search Test : कक्षा छठवीं से 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को हर महीने से 2000 दिए जाएंगे। यह सारा पैसा स्कॉलरशिप के माध्यम से बच्चों के खाते में डाला जाएगा। इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को साइंस टैलेंट स्कॉलरशिप के लिए 15 सितंबर 2023 तक आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह है कि वो लास्ट डेट का इंतजार ना करें।

परीक्षा में सफल होने पर मिलेगा अवार्ड

बता दें कि विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत संस्था, एनसीआरटी, एनसीएसएस, मेपकास्ट और विज्ञान भारती संयुक्त रूप से साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा में सफल होने वाले पहले और दूसरे स्थान के बच्चों को भास्कर अवार्ड भी दिया जाएगा।

इस तरह के होंगे 100 सवाल

साइंस टैलेंट स्कॉलरशिप टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सवाल, गौरवशाली भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान के प्रति योगदान, बीरबल साहनी का जीवन परिचय, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और विज्ञान से 40 प्रतिशत, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से 50 प्रतिशत एवं तार्किक शक्ति से 10 प्रतिशत प्रश्न पूछे जाएंगे।

जानें कब होगी परीक्षा (Science Talent Search Test)

स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा 30 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

तीन स्तर पर होगी परीक्षा (Science Talent Search Test)

साइंस टैलेंट सर्च प्रतिभा परीक्षा तीन स्तर पर होगी। सबसे पहले स्कूल स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल होने वाले स्टूडेंट राज्य स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें पास होने वाले स्टूडेंट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button