तकनीक अपडेटदेश/विदेश

ये है देश की सबसे सस्ती सेडान कार! Maruti, Hyundai और Honda की कारें इसके आगे पड़ जाती है फीकी, चलती है पेट्रोल और CNG दोनों पर

Best selling cheapest sedan in india tata Tigor ये है देश की सबसे सस्ती सेडान कार

Best selling cheapest sedan in india: सेडान कारें भारत में काफी पसंद की जाती हैं और इसकी वजह ये है क्योंकि इनमें आम कारों की तुलना में कहीं ज्यादा कम्फर्ट और स्पेस मिलता है, साथ ही साथ इन्हें लग्जरी से जोड़कर भी देखा जाता रहा है। हालांकि इनकी कीमत हैचबैक से ज्यादा होती है जिसकी वजह से लोग इन्हें खरीदने से बचते रहे हैं। ऐसे में लोगों को बजट की समस्या ना हो इसके लिए कार निर्माता कंपनियां अब ऐसी बजट सेडान कारें (Best Sedan Cars in India 2022) ऑफर कर रही हैं जिनकी कीमत काफी कम होती है लेकिन इनमें जोरदार फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको देश की सबसे सस्ती सेडान (Best selling cheapest sedan in india) के बारे में बता रहे हैं। खास बात है कि यह पेट्रोल के साथ सीएनजी ऑप्शन में भी आती है।

हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह Tata Tigor है। कीमत की बात करें तो 6 लाख (एक्स-शोरूम) से भी कम कीमत में इसका बेस मॉडल मिल जाता है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 9 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura, और Honda Amaze जैसी गाड़ियों के साथ रहता है।

Best Sedan Cars in India 2022

Tata Tigor इंजन और पावर

टाटा टिगोर में 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसके XZ और XZ+ वेरिएंट में CNG किट का भी ऑप्शन देती है, जिसके साथ इंजन 73PS और 95Nm आउटपुट देता है।

Tata Tigor के फीचर्स

Tata Tigor के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑटो एसी भी मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

Best Sedan Cars in India 2022

Tata Tigor की कीमत

बता दें कि Tata Tigor की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 1.2 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन (86PS/113Nm) दिया गया है। कंपनी इस कार में सीएनजी किट का भी विकल्प देती है। बता दें कि टिगोर देश की अकेली कार है, जो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों अवतार में बिकती है।

News source: zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button