Ladli Bahan Yojana : दोबारा शुरू होंगे लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन, 10 जून को खातों में आने वाली राशि पर भी बड़ा अपडेट, देखें क्या बोले सीएम शिवराज
Ladli Bahan Yojana, Ladli Bahan 1000 rupay Yojana form downlaod, Ladli Bahan Yojana Form, Ladli Bahan Yojana Form Download, ladli bahan yojana online apply, ladli bahan yojana registration, Ladli bahana Form pdf downlaod, Ladli Behna Yojana, ladli behna yojana eligibility, Ladli Behna Yojana Registration
Madhya Pradesh Mukhymantri Ladli Bahan Yojana Registration

Ladli Bahan Yojana : मध्यप्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया हैं। 10 जून को खाते में ट्रांसफर की जाने वाली राशि पर भी बड़ा अपडेट हैं। यदि आपने अभी तक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या आप रजिस्ट्रेशन से चूक गई हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन के सेकंड राउंड की घोषणा कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान सागर जिले की केसली जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को संबोधित करते हुए किया।
हाल ही में हुआ विवाह तो भी होंगे पात्र, लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से ओपन होगा
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Bahan Yojana) के तहत केवल वही महिलाएं पात्र मानी गई है, जिनकी उम्र 23 वर्ष से अधिक हो एवं जो विवाहित हो। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इन दिनों कई लड़कियों के विवाह हो रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रजिस्ट्रेशन के दूसरे दौर की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों के विवाह हाल ही में संपन्न हुए हैं। उन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन का पोर्टल फिर से ओपन किया जाएगा।
10 जून को खातों में ट्रांसफर होगी राशि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahan Yojana) अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है।



