Mandi Rates: औंधे मुंह गिरे मूंग के दाम, दो दिन में तेजी से आई कमी, किसानों को हो रहा नुकसान
Mandi Rates: Moong prices have fallen, sharp decline in two days, farmers are facing losses

Mandi Rates: (बैतूल)। कृषि उपज मंडी में पिछले कई दिनों से मूंग के दामों में अधिक उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी दाम एकाएक कम हो जाते हैं तो कभी दामों में बढ़ोत्तरी हो जा रही है। पिछले दो दिनों से मूंग के दाम कम हुए है। दाम कम होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लगभग एक सप्ताह पहले कृषि उपज मंडी में मूंग के दाम करीब 9 हजार रूपए प्रति क्विंटल पहुंच चुके थे, लेकिन अब दामों में गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को मूंग के न्यूनतम दाम 5001, 7475 उच्चतम और प्रचलित भाव 7200 रूपए क्विंटल चल रहा है। मूंग की आवक कम होने के बावजूद भी किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।
वहीं शनिवार को केवल एक बोरा मूंग मंडी पहुंची। यह 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूंग की पूछ परख कितनी कम हो गई है।
कुछ दिन पहले दामों में बढ़ोत्तरी होने से मूंग बेचने वाले किसानों के चेहरे खुशी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब दामों में कमी आने से किसान मायूस दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि इतने कम दाम मिल रहे हैं कि उनकी लागत निकलना मुश्किल हो जा रहा है।
मूंग की फसल की बोवनी से लेकर कटाई तक के लिए हजारों रूपए का खर्च आता है, लेकिन किसानों को मंडी में उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। सोयाबीन के तो हालात यह है कि 4 हजार प्रति क्विंटल से दाम आगे नहीं बढ़ रहे हैं। इसी तरह हाल रहे तो अभी नई सोयाबीन की आवक होने की स्थिति में किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। सोयाबीन के दामों ने इस वर्ष किसानों ने खूब रूलाया है।
सोयाबीन की बोवनी के लिए अब लागत अधिक बढ़ने लगी है। खाद, बीज से लेकर निंदाई गुड़ाई, दवाई का स्प्रे, मजदूरी निकाली जाए तो किसानों को फायदा बहुत कम मिल रहा है। दाम नहीं मिलने से किसानों की उम्मीदों पर हमेशा ही पानी फिर जाता है।
- Also Read: Betul Crime : अवैध रूप से सागौन पलंग ले जाते हुए पकड़ाए आरोपी को छह माह का कारावास और जुर्माना
- Also Read: Betul Crime: क्षेत्र में जमकर फल फूल रहे जुआ घर, ग्रामीण क्षेत्र में लाखों के लग रहे दांव
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




