Betul News: पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, मॉर्निंग ग्रुप की पहल ला रही रंग
Betul News: Birthday celebrated by planting saplings, morning group's initiative is bringing color

Betul News (बैतूल)। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर मार्निंग ग्रुप ने पहल की थी कि ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। यह पहल अब रंग लाने लगी है। ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया जाता है। ग्रुप की इस पहल पर आज गु्रप के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार विनय वर्मा के जन्मदिन के मौके पर इंडियन कॉफी हाऊस परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया।
श्री वर्मा ने पौधरोपण के बाद अपील भी की कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। कोरोनाकाल में हमें आक्सीजन का महत्व पता चला है और पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है इसलिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें। हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें।
- Also Read : Smartphone under 15K: कम बजट में लेना हैं सबसे बढिया र्स्माटफोन तो Samsung से लेकर OPPO तक रे रहें विकल्प

इस मौके पर मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने पौधरोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया और श्री वर्मा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर गु्रप के संस्थापक जितेंद्र बंटी पेशवानी, वरिष्ठ सदस्य राजू हिराणी, नरेंद्र जायसवाल, धर्मेश साहू, राधेश्याम सिन्हा, प्रवीण ठाकरे, भूषणचंदन बटवे, राजेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह सिकरवार, अविनेश तिवारी, श्याम हिराणी, प्रदीप मगरकर, अशोक चढ़ोकार, अखलेश वैद्य, पंकज सोनी, राजेश भाटिया, अकील अहमद, संजय शुक्ला, रजनीश गोयल, हिमांशु वंजारे, मनोज धोटे, कुलदीप भाटिया सहित अन्य मौजूद थे।



