बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dead Body Found : बैराज में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, तालाब में डूबने से बालिका की मौत

बैतूल। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में पानी में डूबने से एक युवक और बालिका की मौत हो गई। एक अज्ञात युवक का शव जहां घोड़ाडोंगरी स्थित बैराज में मिला है। वहीं दूसरी ओर चोपना थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर परिषद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के बाजारढाना में स्थित धाराखोह नदी पर बैराज बना है। इस बैराज में आज सुबह लोगों ने एक लाश पड़ी देखी। जिसकी खबर देखते ही देखते क्षेत्र में फैल गई। बैराज में लाश होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बैराज के आसपास इकट्ठा होने लगे। बताया जाता है कि लाश पानी में औंधे मुंह पड़ी हुई है।

मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतक वहां कैसे पहुंचा। लेकिन संभवना व्यक्त की जा रही है कि बैराज के ऊपर से नदी पार करने के कारण पैर फिसलने से घटना हुई होगी। मामले की जानकारी घोड़ाडोंगरी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में ही स्थित चोपना थाना क्षेत्र के लिलीगढ़ गांव की एक बालिका की कल तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी पिता रमेश बेठे (10) सहेलियों के साथ कल तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर चोपना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से निकाल कर घोड़ाडोंगरी लाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बालिका के डूबने के मामले में चोपना थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button