बड़ी खबरें

Betul Crime News: ढाबे से सुबह धुआं उठते देख बुलाई फायर ब्रिगेड, अंदर जला हुआ मिला संचालक का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Betul Crime News: Seeing the smoke rising from the dhaba in the morning, the fire brigade was called, the dead body of the operator was found burnt inside, the police is scanning the CCTV footage

Betul Crime News: ढाबे से सुबह धुआं उठते देख बुलाई फायर ब्रिगेड, अंदर जला हुआ मिला संचालक का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगार रही पुलिसBetul Crime News: सारनी क्षेत्र में ढ़ाबा संचालक का शव कमरे में ही जला हुआ मिला है। आज बुधवार सुबह जब ढाबे से धुआं उठते देखा गया तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाई तो अंदर ढ़ाबा संचालक का शव जली हुई अवस्‍था में पड़ा था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर प्रथम दृष्‍टया यह मामला हत्‍या का लग रहा है। पुलिस घटना को लेकर यहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सारनी के बगडोना में शैलेश साकरे का मिलन ढ़ाबा था। इसे कुछ समय से समीर मसीद संचालित कर रहा था। बताया जा रहा है कि कर्ज बढ़ने की वजह से शैलेश ढाबे का संचालन नहीं करके किराए पर चलवा रहा था। आज बुधवार सुबह ढाबे से धुआं उठता नजर आया। इस पर समीर सहित अन्‍य लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह हत्‍या का मामला हो सकता है। एसडीओपी रोशन जैन सहित पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शैलेश की हत्‍या हुई है या आत्‍महत्‍या की है या फिर यह कोई घटना है। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।(Betul Crime News)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button