धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: आज इन राशियों पर खूब होगी ईश्वर की कृपा, जीवनसाथी की सेहत का रखें ध्यान

Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: आज इन राशियों पर खूब होगी ईश्वर की कृपा, जीवनसाथी की सेहत का रखें ध्यान
Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: आज इन राशियों पर खूब होगी ईश्वर की कृपा, जीवनसाथी की सेहत का रखें ध्यान

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंडित मधुसूदन जोशी
पंडित मधुसूदन जोशी

आज 23 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। भावनात्मक मामले में आप बेहतर बनेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परिवार में आज किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही तोल मोलकर बोलें। यदि आपने संतान से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाएं और पारिवारिक मामलों में आप सोच समझ से कोई फैसला लें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। जरूरी कामों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आप अपने कामों को समय से कर पाएंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण जानकारी भी आसानी से जुटा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाएं। उनमें ढील ना बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप जनकल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाएंगे और आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और संतान के संस्कारों और परंपराओं को बल मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप रक्त संबंधी रिश्तों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी भव्य आयोजन के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप कुछ नए संपर्कों से लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी घर, मकान या फिर दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने मामलों में सजगता से आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े निवेश को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों में किसी परिजन के आने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कुछ ठगी और अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

7 तुला राशि :- आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। विभिन्न योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे और लाभ के प्रयासों में तेजी आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग में निवेश करते हैं, उन्हें किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और व्यावसायिक गतिविधियां भी पहले से बेहतर रहेंगी। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी, लेकिन आपको उसमें समय को ध्यान में रखकर किसी काम को करना होगा, तभी आप सभी कामों को समय से पूरे कर पाएंगे। आपके बड़े लक्ष्य पूरे होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

10 मकर राशि :- आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा। बिजनेस में यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आप उसमें धन लगाने से बचें। अपने जरूरी कामों को कल के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी परिजन की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। विभिन्न मोर्चा में आपकी सकारात्मकता रहेगी और साझेदारी में काम करने से आपके बिजनेस के कामों में आसानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कामकाज में आपको तेजी दिखानी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें और यदि आपने किसी काम की पहल की, तो बाद में वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, इसलिए आपको किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal 23 February 2024)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button