बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Galat ilaj se badhi pareshani : बंगाली डॉक्टर ने उखाड़ दी दर्द वाली छोड़ कर दूसरी दाढ़, विशेषज्ञ को दिखाया तो बता दिया कैंसर

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग उन कथित डॉक्टरों के भरोसे रहते हैं जो गांव में घूम-घूम कर इलाज करते हैं। इनमें अधिकांश के पास न कोई वाजिब डिग्री होती है और न ही कहीं कोई रजिस्ट्रेशन होता है। बाजदूर इसके वे न धड़ल्ले से इलाज करते हैं बल्कि कुछ तो बाकायदा क्लिनिक खोल कर बैठ जाते हैं। इनकी खासियत होती है कि बीमारी कितनी भी गंभीर हो, वे इलाज से कभी मना नहीं करते हैं।

यह बात अलग है कि छोटी-मोटी बीमारी तो साधारणतया: सुधर जाती है, लेकिन गंभीर बीमारी में हालात कई बार बिगड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल भीमपुर ब्लॉक के ग्राम चोहटा निवासी गोविंद पिता लाला अखंडे के साथ हुआ है। उनकी दाढ़ में दर्द था। उन्होंने एक बंगाली डॉक्टर से इसका इलाज कराया। लेकिन, मर्ज ठीक होने के बजाय और बढ़ गया। उनकी हालत तब और खराब हो गई जब उन्होंने एक विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया। यहां उन्हें कैंसर बता दिया गया है।

Read Also… Action : दो बीएमओ पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी गिरेगी गाज

चोहटा निवासी बुजुर्ग गोविंद अखंडे ने बताया कि उन्हें दाढ़ में दर्द था। इस पर उन्होंने गांव में आने वाले बंगाली डॉक्टर को दिखाया। उसने उनकी दाढ़ उखाड़ दी। इसके बावजूद उनका दर्द कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही गया। इस पर वे महाराष्ट्र परतवाड़ा में स्थित गोठवाल मल्टीस्पेशलिटी डेंटल हॉस्पिटल गए। वहां उन्होंने डॉ. दिलीप गोठवाल को अपनी समस्या बताई।

Read Also… Line attach : बड़ी कार्रवाई… एसपी ने एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को किया लाइन अटैच, सटोरिए ने की थी धमका कर वसूली की शिकायत

गोविंद अखंडे के अनुसार डॉ. गोठवाल ने जांच की और बताया कि पहले गलत दाढ़ उखाड़ दी गई है। उसी के चलते अब कैंसर हो चुका है। यह सुनते ही उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। अब उनका इलाज परतवाड़ा में चल रहा है। उसमें काफी अधिक राशि लग रही है। इस बारे में जब उन्होंने बंगाली डॉक्टर को जानकारी दी और इलाज करवाने को कहा तो वह टालता रहा। इसके बाद गांव छोड़ कर ही भाग गया है।

झल्लार थाना पहुंचे रिपोर्ट दर्ज करवाने

बंगाली डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने और फिर उचित इलाज नहीं करवाने पर पीड़ित बुजुर्ग रिपोर्ट करने झल्लार थाना भी पहुंचे थे। हालांकि तब चुनावी व्यस्तता के चलते रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। अब वह बुधवार को पुन: झल्लार थाना जाएंगे और रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाएंगे। बुजुर्ग गोविंद कहते हैं कि उन्हें इस हाल में पहुंचाने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करवाना चाहते हैं।

Read Also… डीईओ, डीपीसी, सीएमएचओ और डीपीओ को थमाए शोकॉज नोटिस, योजनाओं के हासिल नहीं किए लक्ष्य, बैठक में भी नहीं पहुंचे

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button