मनोरंजन अपडेट

Allu Arjun Fees For Pushpa 2: पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें कितना किया चार्ज

Allu Arjun Fees For Pushpa 2: You will be shocked to know the fees of Allu Arjun for Pushpa 2, see how much he charged

Allu Arjun Fees For Pushpa 2: पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें कितना किया चार्ज
Source: Credit – Social Media

Allu Arjun Fees For Pushpa 2: साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्म पुष्पा 2 जल्द ही सिनेमाघरों में आ जाएगी। हाल ही में उनके बर्थडे पर मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था। यह टीजर रिलीज के कुछ घंटों में ही मिलियंस में भी उस लेकर आया था। अब एक खबर और इस फिल्म को लेकर चर्चा में आई है, वह है इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की फीस। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज की है। इससे फिल्म का बजट भी बढ़ गया है।

इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएगी। फिल्म का निर्माण साउथ सिनेमा की जानी-मानी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स कर रही है।

अल्लू अर्जुन ने ली भारी-भरकम फीस

ताजा जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने कथित तौर पर इस फिल्म के लिए 85 करोड़ रुपये की पूरी फीस ली है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के हिसाब से यह बहुत बड़ी रकम है। इसके साथ ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा जगत के टॉप पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

पुष्पा द राइज में ली थी सिर्फ इतनी ही फीस

दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा – द राइज के पहले भाग के लिए केवल 35 करोड़ रुपये एकत्र किए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का पहला भाग भी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहा था। इस फिल्म ने अकेले हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, दूसरे राज्यों और दुनियाभर से फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म की इस बंपर सफलता के चलते अल्लू अर्जुन ने पहले ही दूसरे भाग के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी है।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2 (Allu Arjun Fees For Pushpa 2)

पुष्पा टू के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार पूरे देश की पब्लिक कर रही है। फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने बताई नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल तक सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इन दिनों फिल्म शूटिंग स्टेज पर है, जबकि कई हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी पुष्पा – द रूल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में विलेन के तौर पर मलयालम स्टार फहद फासिल नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button