देश/विदेश

Vivo Y73t: 50MP कैमरा, 6000एमएएच बैटरी, 44 वॉट चार्जर वाला विवो का ये सस्‍ता फोन भारत में हो रहा लांच, फीचर्स देखते ही हो जाएंगे दीवाने

Vivo Y73t 5G phone price specifications details vivo mobile launch | Betulupdate
Image:91mobilehindi

Vivo Y73t Launch: जाना-माना स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने हाल ही में अपने Y32t और Y52t स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने ये स्मार्टफोन चीन बाजार में पेश किए हैं, जहां पर इन दोनों को लेकर काफी अच्छा रेस्पोंस मिला। वहीं Vivo Y73t स्मार्टफोन काफी आकर्षक स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। आइए Vivo Y73t के बारे में डिटेल से जानते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है, लेकिन इसे जल्द ही भारत में भी लाया जाएगा।

आइए जानते हैं Vivo Y73t प्लस की कीमत फीचर्स और इसके पूरे स्पेसिफिकेशन के बारे में –

Vivo Y73t Specifications

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2408×1080 पिक्सल का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.58 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका स्क्रीन रेशियो 90.62 फीसदी है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिप दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2 कोर 2.2GHz पर और 6 कोर 2.0GHz पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 8/12 जीबी एलपीडीडीआर 4 एक्स रैम और 128/256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Vivo Y73t 5G phone price specifications details vivo mobile launch | Betulupdate
Image:91mobilehindi

Vivo Y73t Camera

यह फोन डबल कैमरा के साथ आता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें 2 मेगापिक्सल का माइक्रोसेंसर लगा है। जबिक सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Vivo Y73t Battery

Vivo Y73t की बैटरी 6000mah के साथ आती है। बैटरी की पावर इस फोन को दमदार बैटरी वाला फोन बना देती है। इसके साथ ही कंपनी ने मोबाइल की चार्जिंग के लिए 44w का बड़ा और जबरदस्त चार्जर दिया है। फोन के फोन की मोटाई की बात करें तो यह 9.17mm मोटा है और ये करीब 201 ग्राम वजन का है।

Vivo Y73t 5G phone price specifications details vivo mobile launch | Betulupdate

Vivo Smartphone Y73T Colours

इस फोन को कंपनी ने तीन कलर के वैरीअंट के साथ उतारा है। इसमें ग्राहकों को पंसद आने वाले ब्लू, ब्लू,ऑटम और मिरर ब्लैक रंगों में उपलब्ध किये गये हैं।

Vivo Y73T Price

कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,399 युआन (लगभग 15,827 रुपये) की कीमत में उपलब्ध कराया है। वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 युआन (लगभग 18,000 रुपये) रखी है। इसके साथ ही 12GB रैम +256GB स्टोरेज वैरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1799 युआन (लगभग 20,340 रुपये) है। संभावना जताई जा रही है इंडिया में भारी कंपीटिशन को देखते हुए कंपनी इन मोबाइल को कम कीमत में लांच करेगी, जिससे इसकी जमकर खरीदारी हो।

News Source:91mobile hindi

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button