मनोरंजन अपडेट

Magar-Ajgar Fight Video : मगरमच्छ से उलझ गया अजगर, उसने पटक-पटक कर निकाल दी हेकड़ी

Magar-Ajgar Fight Video : मगरमच्छ को पानी का दैत्य कहा जाता है। उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके मजबूत जबड़े होते हैं। कहा जाता है कि उनमें किसी भी जानवर से ज्यादा ताकत होती है। खासकर, पानी में तो उसकी ताकत देखते ही बनती है। उसके हाथ लगे खूंखार से खूंखार से जानवर का भी बच पाना असंभव होता है।

Magar-Ajgar Fight Video : मगरमच्छ से उलझ गया अजगर, उसने पटक-पटक कर निकाल दी हेकड़ी

Magar-Ajgar Fight Video : मगरमच्छ को पानी का दैत्य कहा जाता है। उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके मजबूत जबड़े होते हैं। कहा जाता है कि उनमें किसी भी जानवर से ज्यादा ताकत होती है। खासकर, पानी में तो उसकी ताकत देखते ही बनती है। उसके हाथ लगे खूंखार से खूंखार से जानवर का भी बच पाना असंभव होता है।

इन्हीं वजहों से जंगल का राजा कहलाने वाला शेर हो या फिर आकार में सबसे बड़ा पशु हाथी हो, उससे पानी में बैर लेने से बचते ही नजर आते हैं। यह बात अलग है कि मगरमच्छ केवल पानी में ही नहीं बल्कि पानी के बाहर भी कोई कमजोर नहीं रहता है। वह कई बार पानी के बाहर भी अन्य जानवरों पर हावी पड़ते देखा जाता है।

इसी तरह बात करें अजगर की तो वह भी एक खतरनाक शिकारी की श्रेणी में ही रखा जाता है। अजगर के बारे में कहा जाता है कि वह एक बार यदि अपने शिकार को जकड़ लें तो फिर छोड़ता नहीं। वहीं यदि आकार में बड़ा है तो किसी इंसान को भी निगल लेना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं। ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर रोजाना वाइल्ड लाइफ के एक से बढ़ कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। यही कारण है कि वन्य जीवन की नई-नई जानकारी और कौतूहल भरी सतरंगी झलक भी हमें आसानी से देखने को मिल जाती है।

इन दो खतरनाक प्राणियों का भी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। यह वीडियो देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से 18 सितंबर को शेयर किया गया है। महज एक दिन में ही इस वीडियो को 2 करोड़ व्यूज, 81.9 लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। यही नहीं 7650 यूजर्स रीपोस्ट भी कर चुके हैं।

मात्र 40 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के पिछले हिस्से में मगरमच्छ और अजगर आपस में भिड़ गए हैं। चंद पलों में ही मगरमच्छ, अजगर पर हावी हो जाता है। साथ ही अजगर को अपने जबड़ों में जकड़ लेता है। वह केवल जकड़ता ही नहीं बल्कि जोर-जोर से झटक कर बार-बार पटकता भी है।

इस बीच अजगर, कभी मगरमच्छ पर वार करने की कोशिश करता है तो कभी उसकी पकड़ से छूटने छटपटाता नजर आता है। आखिरकार वह मगरमच्छ की पकड़ से आजाद होने में नाकाम रहता है और हार मानता नजर आता है। इस भीषण लड़ाई को देख कर नेटिजंस भी शॉक्ड नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखें खौफनाक लड़ाई का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button