बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर के अर्जुन वार्ड में आज दोपहर में एक छात्र ने फांसी लगा ली। मृतक लॉ की पढ़ाई कर रहा था। अपने ही घर में उसने गमछे से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर 108 एम्बुलेंस और 100 डायल मौके पर पहुंची है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

    108 सेवा के योगेश पवार ने बताया कि बैतूल गंज थाना क्षेत्र में अर्जुन नगर स्थित बड़ माता मंदिर के पास रहने वाले गोकुल (गोलू) पिता शांतिलाल पाल (28) ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। गोलू लॉ की पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलते ही 100 डायल और 108 मौके पर पहुँची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button