बैतूल अपडेट

Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना

Betul Samachar: On Prakash Parv, the band took out a procession, played tunes and paid respect to Guru Nanakdev ji in the Gurudwara.

Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना
Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना

Betul Samachar : बैतूल। गुरुनानक देव जी की जयन्ती प्रकाश पर्व पर विद्या भारती के पाइपर बैण्ड दल ने बैतूल नगर में न्यू बैतूल स्कूल से शिवाजी आडिटोरियम तक पथ संचलन निकाला व गंज स्थित गुरुद्वार पहुँचकर बैंड धुन के द्वारा गुरुनानक देव जी की मान वन्दना की। भारत भारती सहित प्रदेश के पाँच विद्यालयों के पाइपर बैण्ड का संचलन देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

पाँच दल में से एक दल छात्राओं का भी था। संचलन के मध्य में गुरुनानक देव की झाँकी सबका मन मोह रही थी। शिवाजी आडिटोरियम में आयोजित समापन कार्यक्रम में बैण्ड दल व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने कहा कि पाँच सौ वर्ष पूर्व गुरुनानक देव जी के द्वारा समाज को दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने भेदभाव रहित समाज में करुणा, प्रेम, सेवा व समर्पण का सन्देश दिया (Betul Samachar)

Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना
Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना

गुरु नानक देव जी की शिक्षा समानता का सन्देश देती है। गुरु नानक जी की शिक्षा का मूल भाव यही है कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान और सत्य है। वह सर्वत्र व्याप्त है।नाम−स्मरण सर्वोपरि तत्त्व है। श्री नागर ने कहा कि देश मे मुगल आक्रमण के समय गुरु नानकदेव ने समाज को जागृत किया। (Betul Samachar)

कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रान्तीय नगरीय सह शिक्षा प्रमुख चन्द्रहंस पाठक, प्रांतीय घोष प्रमुख, सतीश अग्रवाल, दीपक चंदेवा, हरपाल सोलंकी, सुजीत शर्मा, बालाराम साहू, कल्याण सिंह कौरव, जितेन्द्र परसाई, वैभव जोशी, भवानी पाराशर, सुरेखा ठाकुर, ममता शर्मा विनोद दीक्षित, लोकेश धुर्वे, पूनम रावत, भारत नागर सहित नगर से गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Betul Samachar)

Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना
Betul Samachar : प्रकाश पर्व पर बैंड दल ने निकाला पथ संचलन, धुन बजाकर गुरुद्वारा में की गुरु नानकदेव जी की मान वन्दना

घोषदल के 125 सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने गंज स्थित गुरुद्वारा पहुँचकर मत्था टेका व बैंड धुन के द्वारा गुरु नानकदेव की मान वन्दना की व लंगर छका। इस अवसर पर सिक्ख समाज के बन्धुओं ने सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। (Betul Samachar)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button