टेक/ऑटो

Electric Vs Petrol Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर कौन सा आप्शन है ज्यादा बेहतर, यहां दूर होगा सारा कंफ्यूजन

Electric Vs Petrol Scooter: Electric Kia petrol scooter which option is better, all confusion will be removed here

Electric Vs Petrol Scooter : इलेक्ट्रिक किया पेट्रोल स्कूटर कौन सा आप्शन है ज्यादा बेहतर, यहां दूर होगा सारा कंफ्यूजनElectric Vs Petrol Scooter : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कारण से इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। देखने में आ रहा है कि लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए भी रुझान दिखा रहे है। कंपनी है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच रही है, लेकिन लोग कंफ्यूज है कि उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहिए या पेट्रोल। हम आपका यह कंफ्यूजन दूर करने के लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। यदि आप इन चार बातों का ध्यान रखते हैं तो आप समझ पाएंगे कि आपके लिए क्या बेहतर ऑप्शन रहेगा।

हर दिन कितने किलोमीटर चलते हैं आप (Electric Vs Petrol Scooter)

इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने से पहले ये हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि आपकी हर दिन की ड्राइव कितने किमी. की है। यदि आप 70 किमी. से ज्यादा हर दिन स्कूटर ड्राइव करते हैं तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प पेट्रोल स्कूटर होगा।

चार्जिंग प्वाइंट्स भी देख लें (Electric Vs Petrol Scooter)

यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल ले रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा कि आपके पास क्षेत्र में कितने चार्जिंग स्टेशन हैं। यह सबसे इंपोर्टेंट होता है। यदि आपके इलाके में चार्जिंग पॉइंट्स नहीं हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना आपके ल‌िए नुकसान का सौदा भी हो सकता है।

कैसा है आपके एरिया का मौसम (Electric Vs Petrol Scooter)

सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी से संचालित होते हैं तो ऐसे में आपके एरिया का मौसम कैसा है यह भी देखना जरूरी है क्योंकि मौसम का सीधा असर बैटरी पर पड़ता है। यदि आप बेहद ठंडे या बेहद गर्म, इन दोनों में से किसी भी मौसम वाले इलाके में रहते हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको परेशान कर सकता है।

कितनी सवारी

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ये भी देखें कि एक बार में आपके स्कूटर पर कितने लोग ट्रैवेल करेंगे। वैसे तो ई स्कूटर्स टू सीटर होते हैं लेकिन दो लोगों के बैठने पर इनकी रेंज काफी कम हो जाती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button