वायरल अपडेट

Dance Ka Video : विदेशी लड़कियों पर चढ़ा सपना चौधरी का खुमार, ऐसे नाची की देखते रह जाएंगे

Dance Ka Video: डांस के शौकीन दुनियाभर के लोग होते हैं। कुछ म्यूजिक बजते ही डांस करना शुरू कर देते हैं तो कुछ बंद कमरे में डांस करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर नियमित अंतराल पर डांस से जुड़े वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। अभी इसी कड़ी से जुड़ा हुआ एक वीडियो ध्यान खींच रहा है। इसमें विदेशी लड़कियां हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। सड़कों पर धूम धड़ाके के साथ सभी डांस में बिजी हैं। ऐसा मालूम होता है जैसे वहां कोई फंक्शन है।

सपना चौधरी के गाने पर डांस – Dance Ka Video

इंडियन गानों की धूम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। इसका ताजा उदाहरण वायरल हो रहे डांस के एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि नीदरलैंड के एम्सटर्डम में किस तरह विदेशी लड़कियों का एक ग्रुप सपना चौधरी के फेमस गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर धमाकेदार डांस कर रहा है। इतना ही नहीं उन्होने आगे बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘नय्यो चाईदा’ पर भी डांस किया। इस वीडियो के आने से आप समझ सकते हैं कि भारतीय गानों को विदेशों में कितना पसंद किया जाता है।

यहां देखिए इस वीडियो को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button