धर्म/अध्यात्म अपडेट

Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल को कहां-कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण? जानें किस राशि पर क्‍या होगा इसका असर…

Surya Grahan 2024: Where will the total solar eclipse be visible on April 8? Know what will be its effect on which zodiac sign...

Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल 2024 को लगभग 54 साल बाद पूर्ण ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण की घटना तब घटित होती है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है। सूर्य ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते है साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ होगा और किन राशियों पर इसका बूरा प्रभाव पड़ेंगा।

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला ग्रहण? (Surya Grahan 2024)

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

क्‍या मान्‍य होगा सूतक काल? (Surya Grahan 2024)

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

यहां जानिए किस राशि वालों के लिए होगा शुभ (Surya Grahan 2024)

1. मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

2. वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

3. मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

4. कर्क राशि- आत्मविश्वास रहेगा। वाणी में मधुरता भी रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

5. सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

6. कन्या राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं।

6. तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

7. वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी कारोबारी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

8. धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

9. मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

10. कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

11. मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button