बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Guna News : गुना में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, काले हिरण के शिकारियों के साथ हुई थी मुठभेड़

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच आज सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें शिकारियों ने गोली मारकर एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। तीनों पुलिसकर्मियों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। घटना स्थल का वीडियो देखे…👇

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

इस घटना में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं। घटना के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button