बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Betul News : चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में एक घायल, आमला थाने में दर्ज कराई एफआईआर

• अंकित सूर्यवंशी, आमला

Betul Update : ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसके साथ ही आपसी मनमुटाव और रंजिश भी अब सामने आने लगी है। ऐसे ही एक मामले में आमला जनपद के क्षेत्र क्रमांक 12 में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की शिकायत आमला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 में गुरुवार की रात जनपद सदस्य प्रत्याशी भरत यादव एवं रमेश यादव के समर्थक आपस में उलझ पड़े। जिससे रमेश यादव का एक रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत आमला थाने में की गई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता कृष्णा यादव पिता नारायण यादव के रिश्ते में बड़े पापा रमेश यादव जनपद सद्स्य के क्षेत्र क्रमांक 12 से प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें… Train me hoga ilaj : यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर डॉक्टर ट्रेन में आकर करेगा इलाज, रेलवे ने शुरू की आपातकालीन सेवा

गुरुवार की शाम करीब 8 बजे वह खेत से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच ग्राम डोडावानी निवासी भरत यादव, टीकाराम यादव, गुलाब यादव मेरे बड़े पापा रमेश यादव के बारे में अनर्गल बातें करने लगे। उन्हें मना करने पर भरत यादव और टीकाराम यादव गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें… Ek dulha, do dulhan : दो दुल्हनों से की एक साथ शादी, तीनों ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें; बन गए थे कुछ ऐसे हालात…

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि रंजिश के तहत इनके द्वारा गालियां देने से मना करने पर भरत यादव ने कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। टीकाराम यादव ने लात घुसे से एवं दुर्गेश यादव ने लकड़ी से मारपीट की। जिससे कृष्णा यादव के सिर पर, बाएं हाथ की कोहनी के पास एवं गर्दन पर चोट आई है।

यह भी पढ़ें… Faydemand invest : बैंकों में FD से बेहतर है पोस्ट ऑफिस की यह स्‍कीम, मिलता है ज्यादा रिटर्न, कुछ सालों में पैसे हो जाते हैं डबल

बीचबचाव करने गए गणेश यादव घनश्याम यादव और जगन्नाथ यादव को भी बीच में बोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर भरत पिता अमर यादव निवासी ग्राम महोली, टीकाराम पिता अमर यादव, सेवकराम पिता भरत यादव, दुर्गेश पिता टीकाराम यादव, गुलाब अन्तू यादव, दुर्गेश पिता गुलाब यादव के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें… Bulldozer par jurmana : दूल्हे को ले जाने पर चर्चा में आया था बुलडोजर, अब पुलिस ने ठोंक दिया 5000 का जुर्माना

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button