वायरल अपडेट

video of death while dancing: दर्दनाक… शादी में डांस करते-करते गिरी युवती, चंद सेकंड में ही उखड़ गई सांसें, छाया मातम

Video of death while dancing: इन दिनों ऐसी घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आ रही है कि कोई किसी आयोजन में डांस कर रहा है और डांस करते-करते ही उसकी जान चली जाती है। देश भर में आए दिन ऐसी कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है। अब मोबाइल का जमाना है और इसके चलते अब ऐसी दु:खद घटनाएं कैमरे में कैद भी हो जाती हैं।

इस तरह के घटनाएं देख कर लोगों को जहां बड़ा दुख होता है, वहीं अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी होती है। चिंता की बात यह है कि इस तरह की घटनाएं अधिकांशत: युवाओं के साथ हो रही है। इसके चलते युवा वर्ग भी खासा चिंतित नजर आता है।

अब ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। यह घटना मध्यप्रदेश के विदिशा की बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और विस्तार न्यूज के एडीटर इन चीफ ब्रजेश राजपूत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही इस दु:खद घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी है।

उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना विदिशा की है। वहीं जिस युवती की मृत्यु हुई है वह इंदौर से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। वह शादी समारोह में स्टेज पर डांस कर रही थी। उसी बीच नाचते-नाचते गिर गई और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक वीडियो को देख कर ही लोगों का दिल दहल जा रहा है।

यहां देखे डांस कर रही युवती की मौत का वह वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button