बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, मुलताई और जौलखेड़ा के क्लिनिक किए सील

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुलताई क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा में दवाखाना संचालित करने वाले निजी डॉक्टर के द्वारा ग्रामीण को उंगली में लगी चोट का उपचार करने के दौरान लगाए गए इंजेक्शन से हाथ में इंफेक्शन होने और ग्राम खेड़लीबाजार निवासी डॉक्टर द्वारा बुखार पीड़ित 6 माह की बालिका को दी गई सिरप पिलाने के बाद बालिका की मौत होने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को बीएमओ डॉक्टर पल्लव अमृतफले के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम और नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जौलखेड़ा और मुलताई में संचालित निजी दवाखानों को सील किया है।

    यह भी पढ़ें…कमिश्नर ने थमाया चिचोली अस्पताल के बीपीएम को नोटिस

    शिकायतकर्ता किरण पाठेकर निवासी ग्राम जौलखेड़ा ने ग्राम जौलखेड़ा मे संचालित आरोग्य हेल्थ क्लीनिक के डॉक्टर विजयसिंह राठौर द्वारा उसके पति को हाथ की अंगुली में लगी चोट का उपचार करने के बाद हाथ में संक्रमण फैलने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग की टीम ग्राम जौलखेड़ा पहुंची। बाजार चौक में संचालित क्लीनिक बंद मिलने पर क्लीनिक संचालक डॉक्टर विजयसिंह राठौर के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इस स्थिति में नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान, बीएमओ डॉक्टर पल्लव अमृतफले, बीपीएम दिवाकर किनकर, राजस्व निरीक्षक रवि पदाम और हल्का पटवारी नरेंद्र चिल्हाटे की टीम ने पंचनामा बनाकर डॉक्टर विजयसिंह राठौर का क्लीनिक सील कर दिया।

    यह भी पढ़ें… स्कूल में खाया मध्यान्ह भोजन, घर लौटने पर 2 दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, लाया अस्पताल

    सिरप पीने के बाद नहीं उठी मासूम
    ग्राम मोरखा निवासी सुरेंद्र नागोरे ने शिकायत की थी उसकी पुत्री सृष्टि 6 साल के सर्दी बुखार से पीड़ित थी। उसका खेड़लीबाजार निवासी डॉक्टर मुकेश बामने ने उपचार किया था। उपचार के बाद डॉक्टर ने पीने के लिए सिरप दिया था। सिरप पिलाने के बाद सो गई सृष्टि देर तक नहीं उठी तो सरकारी अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम डॉक्टर मुकेश बामने के रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित क्लीनिक पर पहुंची। टीम को क्लीनिक बंद मिला। इन परिस्थितियों में नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान, बीएमओ डॉक्टर पल्लव अमृतफले, बीपीएम दिवाकर किनकर, राजस्व निरीक्षक रवि पदाम, पटवारी सोहबत धुर्वे की टीम ने मौके का पंचनामा बनाकर शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बामने के क्लीनिक को सील कर दिया।

    यह भी पढ़ें… पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button