Ratlam Development Projects: एमपी के इस जिले को 220 करोड़ के फोरलेन और 113 करोड़ की सिंचाई योजना की सौगात
Ratlam Development Projects: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और मोरकुंडवा सिंचाई योजना को मंजूरी दी। इसके साथ ही यह घोषणा भी की कि रतलाम और खाचरोद के बीच परीक्षण कराकर 220 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रोड़ बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल गांव में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर करीब 246 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न 57 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 158.64 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण और 87.27 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल हैं।
अभ्यारण्य से हो रही परेशानी दूर करेंगे (Ratlam Development Projects)
उन्होंने कहा कि सैलाना के लोग चिंता न करें, जनहित में सरकार हर घड़ी उनके साथ खड़ी है। खरमोर पक्षी अभयारण्य के कारण सैलानावासियों को हो रही परेशानी का समुचित समाधान निकालकर कठिनाई दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम बहुत जल्द मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना के जरिए प्रदेश में फिर से सार्वजनिक बस परिवहन सेवा प्रारंभ कर रहे हैं। इसकी शुरुआत भी मालवा अंचल से होगी।

ग्रीन कॉरीडोर का भी मिलेगा लाभ (Ratlam Development Projects)
मुख्यमंत्री ने कहा कि जावरा से उज्जैन तक बेहतरीन ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है। इसका सर्वाधिक लाभ रतलाम जिले को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक तरफ तमाम-एक तरफ रतलाम यही इस जिलेवासियों की पुरानी पहचान है। यहां के सोने आभूषण, नमकीन और तेल वाली कचौड़ी ने रतलाम को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है।
मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल (Ratlam Development Projects)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम गाय के दूध की खरीदी की कीमत भी ज्यादा देंगे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना (Ratlam Development Projects)
डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के जरिए हमने तय किया है कि 25 गाय और 42 लाख रुपये तक की गौशाला यूनिट स्थापित करने पर दूध और अन्य उत्पाद तो पशुपालक के होंगे, सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी गौशालाओं के निर्माण पर सरकार निवेश लागत की 25 प्रतिशत तक की निवेश राशि अनुदान के रुप में माफ करेगी।
- Read Also: MP Airstrip Helipad Project: एमपी के 28 जिलों में हवाई पट्टी और 5 शहरों में नए हेलीपैड बनेंगे
पीएम मित्रा पार्क का जल्द होगा भूमिपूजन (Ratlam Development Projects)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहुत जल्द रतलाम के समीप धार जिले में बदनावर के निकट पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन होने वाला है। इस पार्क से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। किसानों के लिए हमारी सरकार बहुत सारी सौगातें लेकर आई है। पार्वती-काली सिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना से हम रतलाम जिले के एक-एक गांव और खेत तक पानी पहुंचायेंगे।
सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप (Ratlam Development Projects)
उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सोलर पॉवर पंप देंगे। इससे किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए खुद बिजली पैदा करेंगे। सोलर पंप के जरिए हम किसानों को बिजली बिल से हमेशा के लिए मुक्ति दिला देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 5 लाख तक के फ्री इलाज के साथ बड़े शहर में इलाज के लिए ले जाने के लिए हमारी सरकार एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवा मुफ्त में उपलब्ध करा रही है।
- Read Also: Betul Cobra Rescue: बैतूल में घर की छत पर घात लगाए बैठा था कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू
ढाई लाख पदों पर की जाएगी भर्ती (Ratlam Development Projects)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार अगले 5 साल में 2.5 लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी। अगले तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जायेंगे। रोजगार आधारित उद्योग लगाने पर हम निवेशक को मदद मुहैया कराने के अलावा अपने उद्योग में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगपतियों को 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से प्रोत्साहन राशि भी देगी। यह राशि उस स्थानीय व्यक्ति को दी जाएगी, जिसे रोजगार पर रखा गया है।
कोई नहीं रहेगा पक्के मकान से वंचित (Ratlam Development Projects)
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको पक्का मकान बनाकर देंगे। कोई भी पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली दीपावली की भाईदूज से हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह राशि देगी। साल-दर-साल इसे बढ़ाते हुए अगले पांच साल में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली यह राशि 3000 रुपये प्रतिमाह तक कर दी जाएगी। (Ratlam Development Projects)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



