बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

chital hunt : चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ससुर के पास रखी थी भरमार बंदूक की नाल

♦ उत्तम मालवीय, बैतूल
chital hunt : बैतूल जिले की तावड़ी रेंज में 5 मार्च को वन्य प्राणी चीतल का शिकार किया गया था। इस मामले में वन विभाग ने अब ढाई महीने बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। आरोपियों के पास से अवैध भरमार बंदूक भी बरामद की गई है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तावड़़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन्य प्राणी चीतल का शिकार मार्च महीने में किया गया था। शिकार में लिप्त अपराधियों को पकड़ने हेतु वन मंडल अधिकारी (पश्चिम) बैतूल वरुण यादव तथा उप वन मंडल अधिकारी तावड़ी के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी तावड़ी अतुल भोयर द्वारा दल गठित किया गया था।

इस दल ने 19 मई को ग्राम गदाखार पहुंचकर प्रकरण में पूछताछ के लिए मुन्ना उइके निवासी गदाखार और दिनेश पिता संतूलाल निवासी गदाखार को परिक्षेत्र कार्यालय तावड़ी मुख्यालय पर लाया। आरोपियों की निशानदेही पर शिकार में उपयोग की गई भरमार बंदूक की नाल उसके ससुर के घर से जब्त की गई।

Hunt : शिक्षक समेत 6 लोगों ने किया जंगली सुअर का शिकार, पार्टी की थी तैयारी कि तभी आ धमकी फॉरेस्ट की टीम, 3 गिरफ्तार

आरोपियों की उपस्थिति में अभियोजन साक्ष्य के बयान तथा अपराधी के बयान वन मंडल अधिकारी तावड़ी की उपस्थिति में दर्ज किए गए। पूछताछ के दौरान मुन्ना उइके द्वारा वन्य प्राणी चीतल का शिकार करना कबूल किया गया। इसके अतिरिक्त प्रकरण में दिनेश पिता संतूलाल ने शिकार में मुन्ना को सहयोग देना स्वीकार किया।

जंगली सुअर के शिकार मामले में फरार 5 आरोपी भी गिरफ्तार

पुख्ता आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके प्रकरण की विवेचना की गई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया। दोनों आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 9, 39, 51 तथा 52 के तहत मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इन वन कर्मियों का रहा विशेष सहयोग

प्रकरण की जांच में अतुल भोयर वन परिक्षेत्र अधिकारी तावड़ी, मनमोहन सिंह परते परिक्षेत्र सहायक पाट, जोगीलाल उइके, सूरतराम सरयाम, सुनील पंडोले, सुखदेव मेश्राम, महेश वाड़िवा, विवेक तिवारी, गरासया डावर, आवेश खान, सुरेंद्र डढोरे, धर्मेंद्र बिलवार, सौम्य धुर्वे का विशेष सहयोग रहा।

Guna News : गुना में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, काले हिरण के शिकारियों के साथ हुई थी मुठभेड़

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button