धर्म/अध्यात्म अपडेट

Lal Kitab Ke Upay: लाल किताब के सिद्ध टोटके बना देंगे धनवान, घर आएगी सुख-समृद्धि और होगा हर जगह लाभ ही लाभ

Lal Kitab Ke Upay, Dhanwan Banne ke Lal Kitab ke Upay, Safalta Prapti ke upay, Lal kitab lottery totka, Lal Kitab ke Totke, Totka for success, Akhrot ke totke, Aamdani badhane ke totke, लाल किताब के सिद्ध 25 टोटके और उपाय, Lal kitab , Lal Kitab Upay

Lal Kitab Ke Upay: सुख समृद्धि और आर्थिक लाभ के लिए करें लाल किताब के अचूक उपाय
Source: Credit – Social Media

Lal Kitab Ke Upay: मनुष्‍य के जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्‍याएं होती है। कई बार वह कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में सुख और शांति नहीं आती है, लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जिन्हें जीवन में सफलता मिलती है। ऐसे में कभी-कभी किस्मत भी मायने रखती है। आपकी कुण्डली या कुण्डली में कुछ दोषों और ग्रहों की पीड़ा भी आपकी असफलता का कारण हो सकती है। ऐसी स्थिति में जहां आपकी किस्मत अच्छी नहीं है और मेहनत सफल नहीं हो रही है तो क्या करें? ऐसे में लाल किताब (Lal Kitab Ke Upay) के कुछ उपाय आपको आर्थिक तरक्की प्रदान कर सकते हैं।

यदि कार्य-व्यवसाय में उन्नति नहीं हो पा रही, परिवार में आर्थिक अभाव बना हुआ है। कोई न कोई संकट आपको घेरे हुए है और आपके घर को किसी की नजर लग ही जाती है। बिना वजह व्‍यक्ति निराशा, थकान अनुभव करे। बार-बार आर्थिक नुकसान हो, घर का कोई ना कोई सदस्‍य हमेशा बीमार ही रहे, तो इसके पीछे नकारात्‍मक शक्तियां या किसी की बुरी नजर लगने कारण हो सकता है।

लाल किताब में परंपरागत और स्थानीय संस्कृति के अनुभवों पर आधारित उपाय बताए गए हैं। इसमें एक और जहां वास्तुशास्त्र की बात की गई है तो दूसरी ओर सामुद्रिक विज्ञान को बताया गया है। तो आइए जानते है ऐसे उपाय के बारे में जिन्हें करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन की आवक बनी रहे।

लाल किताब के उपाय (Lal Kitab Ke Upay)

1. हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है। ऐसे में जीवन की परेशानियां ख़त्म करने के लिए साल में 2 बार लाल रंग का चोला अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा आप हनुमान जी का ध्‍यान कर सिंदूर, रेवड़ी, बताशे और शहद प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सफलता प्राप्त जल्द होती है।

2. घर को वास्तु अनुसार ही बनाएं। वास्तु अनुसार नहीं बना है तो उसमें सुधार करवाएं। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कर्पूर का बहुत‍ महत्व है। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं तो सभी जगह 1-1 कर्पूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कर्पूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।

3. यदि आप संकटों से जूझ रहे हैं, बार-बार एक के बाद एक कोई न कोई संकट से आप घिर जाते हैं तो किसी की शवयात्रा में श्मशान से लौटते वक्त कुछ सिक्के पीछे फेंकते हुए आ जाएं।

4. वृक्ष, चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, कछुआ, मछली, वृद्ध, अनाथ, कन्या, अशक्त मानव आदि प्राणियों के अन्न-जल की व्यवस्था करने से इनकी हर तरह से दुआ मिलती है। अत: इन सभी को अन्न और जल देते रहने से पितृदोष, राहु-केतु दोष, शनि दोष, शुक्रदोष आदि दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही व्यक्ति कर्ज, आकस्मिक संकट और दुर्घटना से भी बचा रहता है।

5. घर में 10 वस्तुएं अवश्य रखें। पहला चांदी से बना ठोस हाथी, दूसरा पत्थर की घट्टी, तीसरा पीतल-तांबे के बर्तन, चौथा मिट्टी के बर्तन में शहद, पांचवां काला सुरमा, छठा चांदी की डिब्बी जिसमें पानी भरा हो, सातवां काला सुरमा, आठवां देशी गुड़, नौवां चांदी का एक चौकोर टुकड़ा और दसवां हनुमानजी का चित्र या मूर्ति।

6. आर्थिक समस्याओं से परेशान है तो आप 21 शुक्रवार तक महालक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। पूजा में आपको मां लक्ष्मी पर केसर युक्त खीर व मिश्री का भोग लगाना होगा। उसके बाद नौ साल की आयु की पांच कन्याओं को खीर व मिश्री का प्रसाद खिलाना होगा। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आने के साथ साथ आर्थिक समस्या भी दूर होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button