धर्म/अध्यात्म अपडेट

jaya kishori hindi quotes : जया किशोरी ने बताई सच्‍चे प्यार की परिभाषा, कहा- ऐसा करने से खत्‍म हो जाता है प्रेम

jaya kishori hindi quotes: Jaya Kishori told the definition of true love, said- love ends by doing this

jaya kishori hindi quotes : जया किशोरी ने बताई सच्‍चे प्यार की परिभाषा, कहा- ऐसा करने से खत्‍म हो जाता है प्रेम
jaya kishori hindi quotes : शायद ही कोई ऐसा हो जो कहानीकार जया किशोरी को न जानता हो। 25 वर्षीय जया किशोरी का रुझान बचपन से ही अध्यात्म की ओर हो गया था। जया किशोरी को भजन और प्रवचन के साथ एक अच्छी मोटिवेशनल स्पीकर भी माना जाता है। बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri)के साथ कथा वाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) की शादी का अफवाह इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में उनके कई वीडियो पर वायरल हो रहे हैं। वैसे तो कृष्‍णा शास्‍त्री और जया किशोरी जी के मोटिवेशनल वीडियो भी खूब पसंद किए जा रहे है। जया किशोरी जी शादी-विवाह और पारिवारिक रिश्‍तों को लेकर अपने विचार प्रस्‍तुत करती हैं। उन्‍होंने सच्‍चे प्रेम की परिभाषा बताई है। आइए जानते हैं जया किशोरी ने सच्‍च्‍ो प्रेम के बारे में क्‍या कहा…

सच्चे प्रेम की परिभाषा! (jaya kishori hindi quotes)

जया किशोरी अपने वीडियो में प्रेम की परिभाषा बता रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि सच्चा प्रेम हमेशा निस्वार्थ होना चाहिए। अगर उसके पीछे आपका कोई स्वार्थ जुड़ा है तो वह प्रेम हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम के लिए कोई वजह या कारण नहीं होना चाहिए। वे प्यार की परिभाषा बताते हुए आगे कह रही हैं कि यदि कोई स्वार्थ के चलते प्यार का दिखावा करता है तो वह केवल तब तक आपके साथ रहेगा, जब तक उसका काम नहीं निकल जाता है। वे काम शारीरिक, भावनात्मक, बौद्धिक या कोई अन्य भी हो सकता है। जिस दिन उसका स्वार्थ यानी काम खत्म हो जाएगा, उसी दिन प्यार भी खत्म हो जाएगा।

खुद से प्यार करना सीखो

जया किशोरी वीडियो में प्यार की परिभाषा समझाते हुए आगे कह रही हैं कि प्यार किसी को बना भी सकता है और किसी को बर्बाद भी कर सकता है। इसलिए प्यार में किसी को धोखा न दें। आप असल जिंदगी में जैसे हैं वैसे ही खुद को पेश करें। ऐसा करने से सारी चीजें पहले से स्पष्ट हो जाएंगी और अगला कदम आपकी ओर बढ़ जाएगा। जया किशोरी जी वीडियो के माध्यम से आगे कहती हैं कि किसी और को अपने दिल में जगह देने से पहले अपने लिए थोड़ी जगह बना लें। जिस दिन आप खुद से प्यार करना सीख जाएंगे, जिंदगी खूबसूरत लगने लगेगी।

Related Articles

Back to top button