मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Rain Alert: आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 21-22 को झमाझम वर्षा, बैतूल काफी पिछड़ा

Madhya Pradesh Rain Alert: मध्यप्रदेश से होकर एक ट्रफ इन दिनों गुजर रही है। वहीं दूसरी ओर कई अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। आगामी 21 और 22 अगस्त को भी कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इधर बैतूल सहित कई जिलों में बारिश का आंकड़ा काफी कम है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 24 घंटों में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों के लिए अलर्ट (Madhya Pradesh Rain Alert)

बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इनमें बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन जिले शामिल हैं। इन जिलों में भी साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। 21 और 22 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश (Madhya Pradesh Rain Alert)

सोमवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होते रही। इंदौर में 1 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। वहीं, उज्जैन में करीब एक इंच और दमोह में आधा इंच बारिश हो गई। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी रही। शाजापुर, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, धार, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत कई जिलों में भी भी हल्की बारिश हुई। रात में भी बारिश का दौर जारी रहा।

रात में उफनती नदी में फंसे तीन युवक (Madhya Pradesh Rain Alert)

बैतूल जिले के चोपना थानांतर्गत ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई। ट्रैक्टर में कुल 5 युवक सवार थे, जिनमें से 2 युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 3 युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीचों-बीच फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर इन तीनों युवकों को बचाया।

प्रदेश में अब तक इतनी बारिश दर्ज (Madhya Pradesh Rain Alert)

प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 31.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 25.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 85 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

बैतूल में बारिश की यह है स्थिति (Madhya Pradesh Rain Alert)

बैतूल जिले की औसत वर्षा 1083.9 मिमी है तथा जिले में अभी तक 636.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 731.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 19 अगस्त 2025 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 46.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील बैतूल में 12.4, घोड़ाडोंगरी में 11.0, चिचोली में 55.0, शाहपुर में 25.2, मुलताई में 26.0, प्रभात पट्टन में 21.5, आमला में 10.0, भैंसदेही में 74.0, आठनेर में 51.3. तथा भीमपुर में 175.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। (Madhya Pradesh Rain Alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button