बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death : दो दिनों से लापता थी युवती, आज गिट्टी खदान के डोह में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आज सुबह गिट्टी खदान के डोह में 18 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती पिछले दो दिनों से लापता थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मामले की जानकारी मिलने पर बैतूल एसडीपीओ सृष्टि भार्गव, टीआई अपाला सिंह और खेड़ी चौकी प्रभारी नितिन पटेल घटना स्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना किया। मृतिका स्वर्गीय नारायण पवार की 18 वर्षीय पुत्री वर्षा पवार बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वर्षा मवेशियों को रोजाना पानी पिलाने गिट्टी खदान के डोह पर जाती थी। लेकिन वह 5 मई की शाम से लापता थी।

thief arrested : परिचितों ने ही किया था सूने घर में हाथ साफ, घर मालिक के बाहर जाने की जानकारी होने का उठाया फायदा

वह घर वापस नहीं आई तो उसकी सभी संभावित स्थानों पर बहुत तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह 10 बजे जब मृतिका वर्षा की माँ पानी भरने उस डोह के पास गई तो वर्षा का शव वहां पानी में तैरता दिखलाई दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

suspicious death : नाले के किनारे मिला महिला का शव, गले में बंधा है गमछा, हत्या की आशंका; इधर चलती बस में यात्री की हुई मौत

पुलिस वर्षा की मौत के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। शव को डोह से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है। पुलिस और मृतिका के परिजन अभी मौके पर मौजूद हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Negligence : जानकारी के साथ उपस्थित नहीं हुए उप संचालक पशु चिकित्सा, थमाया कारण बताओ नोटिस

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button