मनोरंजन अपडेट

Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को दो साल हो चुके है। अब तक इस बात की गुत्‍थी नहीं सुलझ सकी हैं कि सुशांत सिंह ने आत्‍महत्‍या की है या उनकी हत्‍या की गई थी। लेकिन अब सुशांत सिंह की मौत को लेकर पोस्‍टमार्टम करने वाले शख्‍स ने दावा किया है कि सुशांत की हत्‍या (sushant singh rajput was murdered) हुई थी, उनके बदन पर कई चोट के निशान भी थे, लेकिन सीनियर्स के दबाव में रात में ही पोस्‍टमार्टम किया और वीडियोग्राफी भी नहीं की। यह दावा पोस्‍टमार्टम करने वाले रूपकुमार शाह ने टीवी 9 मराठी को दिए गए इंटरव्‍यू में किया है। हम आपको रूप कुमार द्वारा इंटरव्‍यू में दी गई पूरी जानकारी दे रहे है। (Sushant Singh Rajput)

Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

टीवी9 मराठी के इंटरव्‍यू के दौरान रूप कुमार ने कहा -(Sushant Singh Rajput)

“जब सुशांत का निधन हुआ तो पांच शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे। हमें बताया गया था कि इसमें कोई वीआईपी बॉडी है, लेकिन पहले इसका पता नहीं चला।”

जब मैंने सुशांत की बॉडी देखी तो मैंने सीनियर्स से कहा कि मुझे लगता है कि यह सुसाइड नहीं मर्डर है। इसलिए हमें उसी तरह से काम करना चाहिए। लेकिन मुझे कहा गया कि आप अपना काम करिए और मैं अपना काम करता हूं। मेरा काम था बॉडी को कट करना और सिलना वो काम मैंने किया।

“उस पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होनी चाहिए थी, लेकिन साहब ने कहा कि वह तस्वीरों पर काम करना चाहते हैं और जल्द से जल्द शव देना चाहते हैं। इस तरह हमने रात में पोस्टमार्टम किया।”

Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

‘शरीर पर थे पिटाई के निशान’

रूप कुमार ने कहा, “जब शरीर से कपड़े उतारे गए तो शरीर पर पिटाई के निशान थे। गले पर दो-तीन जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि मारने से हाथ-पैर टूट गए हों…शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। वीडियो शूट होना था, लेकिन हुआ या नहीं… सीनियर्स को भी फोटो पर ही काम करने को कहा गया। इसलिए हमने इस पर काम किया।”

Sushant Singh Rajput ने नहीं की थी खुदकुशी, पोस्‍टमार्टम करने वाला बोला-बॉडी देखते ही समझ गए थे मर्डर है!

‘निशान सुसाइड के नहीं हत्या के थे’

रूपकुमार ये दावा करते हैं कि सुशांत के गले पर जो निशान थे, वो सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर की तरह दिख रहे थे। सुसाइड करने वाले इंसान के शरीर पर इस तरह की चोट के निशान नहीं होते। बता दें कि रूपकुमार शाह बतौर शवगृह सेवक काम करते हैं। शवगृह के तहत उनके जेजे, रजवाड़ी, भगवती, कूपर और भगवती हस्पताल में पांच सेक्शंस हैं। रूपकुमार का कहना है कि जिस दिन सुशांत का शव आया था उस दिन वो कूपर अस्पताल में थे।

Source: tv9hindi.com  

यहां देखें टीवी 9 मराठी को दिया रूप कुमार शाह का इंटरव्‍यूू

Credit: www.youtube.com/@TV9MarathiLive

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button