Funny Jokes : एक शराबी छत से नीचे गिर गया, सब लोग आए और पूछने लगे, क्या हुआ? शराबी…
Funny Jokes: A drunkard fell down from the roof, everyone came and started asking, what happened? drunker...
Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल को कहां-कहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण? जानें किस राशि पर क्या होगा इसका असर…

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
पत्नी- तुम कम से कम मेरा ध्यान तो रखा करो…
पति- मैं तुम्हारा ध्यान कम से कम ही तो रखता हूँ।
एक शराबी छत से नीचे गिर गया।
सब लोग आए और पूछने लगे, क्या हुआ?
शराबी- पता नही भाई…
मैं भी अभी तुरंत ही नीचे आया हूँ।
बच्चा (टीचर से)- सर जो मैं पढ़ता हूं,
मुझे याद ही नहीं रहता।
टीचर- अच्छा बताओ,
पिछली बार तू मेरे हाथों से कब पीटा था?
बच्चा- पिछले शुक्रवार को।
टीचर- यह कैसे याद है?
बच्चा- सर मुझे प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है।
- यह भी पढ़ें: Hindi Jokes: पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया…? जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हज़ार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर(गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना!
- यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रैफिक के बीच UPSC की पढ़ाई करता नजर आया Zomato Delivery Boy, संघर्ष देख खुश हो जाएगा दिल…
डॉक्टर- मुबारक हो, आपके घर लड़का पैदा हुआ है।
पिंटू- अरे, यह तो कमाल की टेक्नोलॉजी है।
बीवी मेरी हॉस्पिटल में है और बच्चा घर में पैदा हुआ है।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




