Delhi Weather Update : दिल्ली में तेज हवाओं के कारण ढह गया पार्क का ‘पंडाल’, दो लोगों की मौत
Delhi Weather Update: Park 'pandal' collapsed due to strong winds in Delhi, two people died.
नई दिल्ली: Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात आए तेज तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण दिल्ली में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई जगहों पर दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए।
- Also Read : IMD Alert : दिल्ली में धूल भरी आंधी के कहर के बाद आईएमडी ने देश भर के लिए किया बारिश, तूफान का अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। अधिकारियों के अनुसार उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों और ‘होर्डिंग’ उखड़ने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन आए, जिनमें से 130 फोन दिल्ली दमकल सेवा को किए गए। उन्होंने बताया कि शहर में इमारतों और भवनों के कुछ हिस्सों के ढहने के बारे में भी 55 फोन आए।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



