बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Maruti grand vitara : लॉन्च हुई नहीं और बुकिंग की लगी है लंबी लाइन, कुछ तो खास होगा इस अपकमिंग कार में

Upcoming car : कार निर्माता कंपनियों द्वारा ग्राहकों की मांग को देखते हुए लगातार नए-नए मॉडल बाजार में लाए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में मारुति सुजुकी (maruti suzuki) भी जल्द ही अपनी एक कार बाजार में ला रही है। इस कार की झलक कंपनी पहली ही दिखा चुकी है और बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी (SUV) में आपको 28 Kmpl तक का माइलेज मिलेगा।

इसके फीचर्स भी पहले बताए जा चुके हैं। यह फीचर्स ग्राहकों को इतने पसंद आए कि इसे 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई है। हम जिस गाड़ी की बात कर रहे हैं वह Maruti Suzuki Grand Vitara है। यह कंपनी की एक मिड-साइज SUV होगी, जिसे जुलाई में पेश किया गया था। अब कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है। गाड़ी का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी कारों से रहने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की नई एसयूवी, ग्रैंड विटारा और नई ब्रेजा को अब तक 1.50 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। जहां ब्रेज़ा को 70 दिनों के भीतर 1 लाख से अधिक बुकिंग मिली, वहीं ग्रैंड विटारा को दो महीने के भीतर 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिली। इसके अलावा ग्रैंड विटारा के लिए कुल बुकिंग का लगभग 45 प्रतिशत इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट को मिला है।

कितना माइलेज मिलेगा इस गाड़ी में

अपकमिंग ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी की भारत में पहली स्टॉन्ग हाइब्रिड गाड़ी है। ग्रैंड विटारा को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ई-सीवीटी के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाला नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। दूसरा 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड एटी के साथ आएगा।

माइल्ड-हाइब्रिड ग्रैंड विटारा के मैनुअल वेरिएंट में सेगमेंट का पहला ऑप्शनल AWD भी मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि गाड़ी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में यह 27.97 किमी/लीटर के माइलेज का दावा करती है। नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमतों का ऐलान इस महीने के आखिरी में किया जाएगा। इसकी कीमत 9.50 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है।

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/maruti-grand-vitara-car-in-huge-demand-gets-50000-booking-before-launch/1339222

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button