बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

female doctor arrested : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का किया था गर्भपात, कोचिंग संचालक ने किया था रेप

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक कोचिंग संचालक द्वारा गुरू-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार किए जाने का मामला सामने आया है। संचालक ने अपनी कोचिंग में पढ़ने आने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा से पहले दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर उसका एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    इधर पुलिस ने छात्रा का गर्भपात करने के मामले में लिंक रोड बैतूल स्थित करूणा हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. वंदना कापसे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे थाना ले गई है। जहां पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही उसका अस्पताल भी पुलिस ने सील कर दिया है।

    पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई कि एक अज्ञात फोन कॉलर द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल को फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि थाना आमला के अंतर्गत एक ग्राम में गणित विषय के कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर ने अपनी ही कोचिंग की दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कर कर उसे गर्भवती कर दिया।

    कॉलर द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर द्वारा उक्त छात्रा का गर्भपात बैतूल के निजी चिकित्सालय में कराया गया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओ (पी) मुलताई नम्रता सोंधिया को प्रकरण की विवेचना एवं सत्यता की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

    पुलिस द्वारा उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच उपरांत आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अपराध की जानकारी देने पर अज्ञात कॉलर की प्रशंसा की गई, साथ ही किसी भी प्रकार के अपराध हेतु सजग, जागरुक एवं निर्भीक होकर पुलिस से सूचना साझा करने हेतु अनुरोध किया गया

    पुलिस ने मारा अस्पताल पर छापा

    Photo: Sachin Jain

    यह मामला सामना आने पर बुधवार शाम को पुलिस ने उस अस्पताल पर भी छापा मार है जहां पर छात्रा का गर्भपात कराया गया था। मुलताई एसडीओपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम द्वारा यहां पर डॉक्टरों एवं स्टाफ से पूछताछ के साथ ही दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। लिंक रोड स्थित इस अस्पताल पर छापे की खबर के बाद कई चिकित्सक भी यहां पहुंचे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button