Medicinal Plants Farming: किसानों को धनवान बना देगी ये फसलें, एक एकड़ में होगी लाखों की कमाई

Medicinal Plants Farming, Agriculture and Farmer, Farmers Income, farming news Latest Agriculture News,

Medicinal Plants Farming: किसानों को धनवान बना देगी ये फसलें, एक एकड़ में होगी लाखों की कमाई
Medicinal Plants Farming: आधुनिकता के साथ किसानों को अब अच्छी कमाई के लिए अलग अलग तरह की खेती करने की जरूरत है। सरकार भी इसके लिए किसानों की मदद कर रही है। यदि आप भी किसान है और अच्छी मुनाफे वाली फसलों की खेती करना चाह रहे है ये खबर आपके काम की ही है। आप महज 1 एकड़ खेत में इन फसल को लगाकर लाखों में कमाई कर सकते है। बस आपको इन फसल को लगाने से लेकर इनकी सारी जानकारी होनी चाहिए। नीचे हमने कुछ फसलों के बारे में बताया है, जो कई किसानों को धनवान बना चुकी हैं। आइए जानते है…

इन फसलों की खास बात ये है कि इनकी खेती कम लागत में होती है। साथ ही ये पारंपरिक फसलों के मुकाबले मुनाफा भी अधिक देती हैं। यही वजह पिछले कुछ वर्षों के दौरान किसान इनकी तरफ तेजी से आकर्षित हुए हैं। सरकार भी इसकी खेती के लिए किसानों को बकायदा सब्सिडी के तौर पर आर्थिक मदद देती है।

अश्वगंधा की खेती

अश्वगंधा को एक देशी औषधीय पौधा भी माना जाता है। इसका भारतीय चिकित्सा पद्धितियों में भी काफी उपयोग है। इसकी जड़ों का उपयोग आयुर्वेद और यूनानी दवाओं दवाओं को भी बनाने में किया जाता है। अश्वगंधा की फसल बुवाई के 160-180 दिन बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है। आप इन्हें काटकर इनके इनके जड़ों, पत्तियों और छाल को अलग कर बाजार में बेचकर मालामाल हो सकते हैं।

लेमनग्रास की खेती

इसे आम भाषा में नींबू घास कहा जाता है। पशु इस फसल को खाना नहीं पसंद करते हैं। इसकी रोपाई के बाद सिर्फ एक बार निराई करने की जरूरत पड़ती है, तो वहीं सिंचाई भी साल में 4 से 5 बार ही करनी पड़ती है। एक बार फसल लगाने के बाद 4-5 साल तक इस फसल से मुनाफा हासिल किया जा सकता है। मार्केट में इसका तेल 1200 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

जिरेनियम की खेती

जिरेनियम एक सुगंधित पौधा है। इसके पौधे से तेल निकालने का काम किया जाता है। इस तेल का इस्तेमाल औषधीय दवाएं, साबुन, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है। पहले इस फसल की खेती विदेशों में ज्यादा होती थी, फिलहाल भारत में भी इसकी खेती अब ठीक-ठाक पैमाने पर की जाने लगी है। जिरेनियम की खेती के लिए कम पानी वाली जगह उपयुक्त होती है। इसके तेल की कीमत बाजार में 20 हजार रुपये प्रति लीटर तक है।

सतावर की खेती

सतावर को शतावरी भी कहा जाता है। किसान इसकी खेती से काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। सतावर की खेती एक एकड़ में करके 5 से 6 लाख रुपए कमा सकते हैं। कई सारी दवाओं को बनाने के लिए इसके डंठल और पत्तों का उपयोग किया जाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker