मध्यप्रदेश अपडेट

MPPSC Recruitment 2022 : MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें सभी डिटेल्स

MPPSC 2022 NOTIFICATION : MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें सभी डिटेल्स

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 30 दिसंबर को विभिन्न विभागों में रिक्त 1945 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (MPPSC 2022 NOTIFICATION) जारी कर दिया है। राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा के लिए भी नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इनके लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी जो कि 9 फरवरी 2023 तक चलेगी। दोनों ही सेवाओं के लिए संयुक्त रूप से ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे।

MPPSC SSE / SFE EXAM 2022 NOTIFICATION

राज्य सेवा परीक्षा के तहत 427 पदों पर भर्ती की जाना है। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 27, डीएसपी के 22, जिला सेनानी के 2, अधीक्षक जिला जेल के 1, मप्र वित्त सेवा स्कूल शिक्षा विभाग के 7, सहायक संचालक सहकारिता के 72, श्रम पदाधिकारी 1, जिला महिला व बाल विकास अधिकारी के 17, सहायक संचालक जनसंपर्क 1, सहायक संचालक वाणिज्य कर 1, जिला पंजीयक 2, जिला आबकारी अधिकारी 7, वाणिज्य कर निरीक्षक 88, उप पंजीयक 1, आबकारी उप निरीक्षक 53, सहकारिता उपनिरीक्षक 31, मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा 54, परिवहन उप निरीक्षक के 33 पद शामिल हैं।

MPPSC 2022- वन सेवा में इतने पदों पर भर्ती

राज्य वन सेवा के लिए अभी केवल परियोजना क्षेत्रपाल पदों के लिए ही नोटिफिकेशन (Mppsc Forest Service Bharti 2022) जारी किया गया है। यदि सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल के रिक्त पदों पर भर्ती का मांग पत्र आयोग को भेजा जाता है तो उन्हें शुद्धिपत्रक जारी कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

MPPSC 2022 EXAM- ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट www.mponllne.gov.ln तथा www.mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। ओवदन पत्र 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से 9 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे तक भरे जाएंगे। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगी। किसी प्रकार का मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को होगी

राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में दोनों परीक्षाओं में या किसी एक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुन सकता है। परीक्षा के लिए 14 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं 21 मई को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्र पत्र और अपरान्ह 2.15 बजे से 4.15 बजे तक सामान्य अभिरूचि का द्वितीय प्रश्र पत्र होगा।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

राज्य सेवा परीक्षा 3 चरणों में होगी। मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा होगी जो कि वस्तुनिष्ठ होगी। सेवाओं तथा पदों के विभिन्न प्रवर्गों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु राज्य सेवा मुख्य परीक्षा होगी जो कि लिखित और विवरणात्मक होगी। इसके बाद आखिर में साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण होगा। प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की परीक्षा योजना तथा पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

MPPSC 2022 NOTIFICATION DIRECT LINK

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_SFS_2022_Dated_30_12_2022.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_SSE_2022_Dated_30_12_2022.pdf

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button