Mukesh Ambani Gift: मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत है ₹1500 करोड़
Mukesh Ambani Gift, Mukesh Ambani, मुकेश अंबानी, मुकेश अंबानी के समाचार और अपडेट, Mukesh Ambani News, today Mukesh Ambani news, Mukesh Ambani ki khabar, Mukesh Ambani Biography in Hindi,

Mukesh Ambani Gift: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दरियादिली किसी से छुपी नहीं हैं। मुकेश अंबानी अपने एक कर्मचारी को मुंबई में 22 मंजिला घर गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए है। यह मकान मुंबई के पॉश इलाके नेपियन सी रोड में है, जिसे 1.7 लाख वर्ग फुट जमीन पर बनाया गया है। इस इमारत का नाम वृंदावन रखा गया है। बिल्डिंग की शुरुआती 7 फ्लोर्स को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। घर का ज्यादातर फर्निचर इटली से मँगाया जा रहा है।
बता दें मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है। इसलिए उन्हें रिलायंस के कर्मचारी होने के साथ-साथ मुकेश अंबानी के दोस्त होने का भी दर्जा प्राप्त है। रिपोर्टों के मुताबिक, रिलायंस के लिए लिए गए सभी अहम फैसलों में उनकी सहमति आवश्यक होती है।

मनोज मोदी वर्षों से रिलायंस के लिए अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनकी ईमानदारी और निष्ठा का ही नतीजा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी उनकी बहुत इज्जत करते हैं। सभी उनकी सलाह मानते हैं। अब मुकेश अंबानी ने अपने सबसे चहेते कर्मचारी और दोस्त को उनके मेहनत का फल 22 मंजिला इमारत के रूप में देने का फैसला किया है। रिपोर्टों के मुताबिक, घर मिलने के बाद मनोज ने मुंबई स्थित 41.5 करोड़ रुपए के अपने 2 फ्लैट बेच दिए हैं। मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक (Director) हैं।
बता दें कि मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों क्लास साथी रहे हैं। दोनों ने मुंबई में रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (ICT) से साथ में पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म होने के बाद जब मुकेश अंबानी अपने पिता के साथ रिलायंस में काम करना शुरू किया तो उन्होंने अपने क्लासमेट मनोज को भी बुला लिया। जानकारी के मुताबिक, मनोज साल 1980 से ही मुकेश के साथ रिलायंस के लिए सेवाएँ दे रहे हैं। (Mukesh Ambani Gift)



