बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Hotel Managment : होटल प्रबंध, खानपान प्रौद्योगिकी एवं पोषण आहार में बनाए कैरियर : क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स इन फूड प्रोडक्शन एण्ड पेटीसरी के लिए आवेदन आमंत्रित

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वशासी संस्थान होटल प्रबंध खानपान प्रौद्योगिकी एवं पोषण आहार संस्थान, भोपाल द्वारा सत्र 2022-2023 के लिए रोजगारोन्मुखी क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स इन फूड प्रोडक्शन एण्ड पेटीसरी (Food Production And Patisserie) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। कक्षा दसवीं पास युवा यह कोर्स करके होटल मैनेजमेंट में अपना करियर बना सकते हैं। यदि नौकरी न करना हो तो अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए योग्यताएं

शैक्षणिक योग्यता : कक्षा दसवीं (10+2) पैटर्न से उत्तीर्ण।

अधिकतम आयु : 01.07.2022 को 25 वर्ष (सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग हेतु) (अनु. जाति / अनु. जनजाति हेतु 28 वर्ष)।

कोर्स की अवधि : इस कोर्स की अवधि 01 वर्ष है एवं 6 माह का औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कुल स्थान : 62 (Gen-27, ST-4, SC-9, OBC-16, EWS-6)

शैक्षणिक शुल्क : रु.83,400/- लगभग।

पंजीयन शुल्क : रु.1000 रुपए।

छात्रावास सुविधा : कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों के लिए छात्रावास सुविधा भी है, लेकिन छात्रावास सुविधा केवल छात्राओं के लिए है। छात्राओं को यह सुविधा नियमानुसार शुल्क देय करने पर उपलब्ध हो सकेगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि : 18.05.2022 से 28.06.2022 तक

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30.06.2022 समय 04.00 बजे तक

संस्थान में चयन सूची का प्रकाशन (10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर) : 07.07.2022

संस्था में प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं शुल्क जमा करने की अवधि : 08.07.2022 14.07.2022 समय 04.00 बजे तक

द्वितीय चयन सूची का प्रकाशन : 20.07.2022

संस्था में प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं शुल्क जमा (द्वितीय सूची के आवेदकों के लिए) : 21.07.2022 से 27.07.2022 समय 04.00 बजे तक

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ तिथि : 11.08.2022 प्रातः 9.30 बजे से

प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन

• आवेदन पत्र दिनांक 18.05.2022 से संस्था की वेबसाइट www.http://ihmbhopal.ac.in से डाउनलोड करें।
• पंजीयन शुल्क रु.1000/- का वेबसाइट पर उपलब्ध HDFC Bank के लिंक के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
• आवेदन पत्र (स्पष्ट अक्षरों में भरें एवं फोटो चस्पा कर) 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र एवं शुल्क भुगतान की e-receipt सहित scan करें।
• इसके बाद इसे E-mail ID: training@ihmbhopal.ac.in पर दिनांक 30.06.2022 तक भेजें।
• उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

संस्थान द्वारा जारी प्रवेश सूचना।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button