VIRAL VIDEO : कहासुनी के बाद युवक को ट्रेन से धक्का देकर फेंक दिया बाहर, फिर इत्मीनान से आकर बैठ गया सीट पर, हैरान कर देगा वीडियो…

Train se bahar fenka Viral Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम से एक चौकानेे वाला वीडियो सामने आया हैै। यहां पर एक छोटी सी बात पर एक युवक को दूसरे यात्री ने ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
ट्रेन से बाहर फेंके जाने से युवक बुरी तरह घायल हुआ हैै। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (West Bengal Train Video) पर आ गया है और जमकर वायरल हो रहा है। घटना को लेेेकर जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस समेत आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।
बीरभूम जिले के रामपुरहाट रेलवे स्टेशन में ट्रेन के प्रवेश करने से पहले एक व्यक्ति ने दूसरे युवा यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया गया था। युवा ट्रेन यात्री को आरपीएफ ने रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती किया गया है।
इस तरह हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हावड़ा-मालदा वाया रामपुरहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रामपुरहाट स्टेशन में घुसी। इसी दौरान दोनों यात्रियों में मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो के मुताबिक एक युवक ट्रेन में सवार दूसरे व्यक्ति से बहस कर रहा था।
कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गयी। विवाद के दौरान ट्रेन यात्री ने युवा ट्रेन यात्री को धक्का दे दिया। वह चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गया। फिर उस यात्री ने बिना पीछे मुड़कर देखे बिना ही प्रणाम कर अपनी सीट पर चुपचाप बैठ गया। पूरी घटना को ट्रेन के ही एक यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया था।
रामपुरहाट का रहने वाला है घायल यात्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने से ट्रेन में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा होने लगा है। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। एक यात्री के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक का नाम सजल शेख है। वह रामपुरहाट के सुंदीपुर का रहने वाला है। फिलहाल उक्त युवक का इलाज चल रहा है। उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है।
यहां देखें वायरल वीडियो…
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में कहासुनी के बाद एक शख्स ने सफर कर रहे एक यात्री को ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया.#ViralVideo #CrimeNews #WestBengal pic.twitter.com/hthsZVK6m6
— Neha Walia (@Nehawalia0612) October 17, 2022
News Source:Prabhatkhabar



