बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटलाइफस्टाइल अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

environment Day : पर्यावरण दिवस पर दिखावा करने के बजाय इन तरीकों से भी कर सकते हैं प्रकृति की सच्ची सेवा

environment Day : 5 जून को पर्यावरण दिवस है। इस दिन बहुत से लोग पेड़ लगाकर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डालते हैं। जन जागृति और प्रेरणा का तरीका तो बहुत अच्छा है। लेकिन, सिर्फ पेड़ लगाना ही पर्यावरण प्रेम नहीं है। इन दिनों बहुत गर्मी होती है और पेड़ पौधे मर जाते हैं। ऐसा न करके और भी कई तरीकों से हम पर्यावरण दिवस मना सकते हैं…

√ अगर आप पुराने पेड़ों को पानी देते हैं, चाहे वो किसी ने भी लगाए हुए हैं तो रोज ही पर्यावरण दिवस मनाते हैं।

√ अगर आप इस दिन य़ह संकल्प करें कि आप कभी भी डिस्पोजल इस्तेमाल न करेंगे तो आप पर्यावरण दिवस मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें… Line attach : बड़ी कार्रवाई… एसपी ने एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को किया लाइन अटैच, सटोरिए ने की थी धमका कर वसूली की शिकायत

√ अगर हम इस दिन य़ह संकल्प करें कि मैं आगे से कभी पानी का दोहन नहीं करूंगा तो भी हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं।

√ यदि आप पेड़ों में लगे कील और बोर्ड फ्लेक्स हटाकर उनको बचा रहे हैं तो भी निश्चित रूप से पर्यावरण दिवस मना रहे हैं।

√ यदि हम इस दिन य़ह निश्चय करते हैं कि आगे से हमेशा अपना थैला इस्तेमाल करेंगे, पॉलीथिन को ना कहेंगे तो भी हम पर्यावरण प्रेमी हैं।

√ अगर हम अपने घर में से किचन वेस्ट और सूखे पत्ते बाहर न फैंक कर उनकी खाद बना लेते हैं तब भी पर्यावरण संरक्षण में साथ दे रहे हैं।

√ अगर हम अपने मंदिर और घरों का पूजा का सामान नदियों में न बहा कर उसकी जैविक खाद बनाते हैं तो भी पर्यावरण प्रेमी हैं।

√ यदि हम किसी शादी पार्टी में जाते हैं और नेपकिन की जगह पर अपना रुमाल इस्तेमाल करते हैं तो भी कहीं न कहीं पेड़ों की कटाई को रोकने का काम कर रहे हैं।

√ हम हफ्ते में एक दिन अपनी दैनिक दिनचर्या में साइकिल का प्रयोग करते हैं तो भी कहीं ना कहीं पर्यावरण प्रेम दर्शाता है।

√ हम अतिआवश्यक ना होने पर घरों एवं वाहनों में एसी का प्रयोग ना करें या कम करें तो भी हम पर्यावरण प्रेमी हैं।

आइए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिर्फ एक पौधा लगाएं और पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा की जवाबदारी ले…!

• लोकेश वर्मा मलकापुर

यह भी पढ़ें… world bicycle day : साइकिल… बिना खर्च में आवाजाही के साथ ही सेहत को भी रखती है तंदुरुस्त, लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button