बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ओबीसी आरक्षण : अब कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार, विधायक डागा और पांसे बोले- सारे पाप की जिम्मेदार बीजेपी

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने हाल ही में ओबीसी आरक्षण को लेकर बनी स्थिति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। अब कांग्रेस ने इस आरोप पर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे और बैतूल विधायक निलय डागा ने इस सारे पाप की जिम्मेदार भाजपा को बताया है।

सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री और मुलताई विधायक श्री पांसे और बैतूल विधायक श्री डागा ने कहा कि ओबीसी को दिए जाने वाले आरक्षण से भाजपा अत्यधिक परेशान हो गई है। जबकि ओबीसी को आरक्षण देने की जनक ही कांग्रेस रही है। विधायकों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ओबीसी को धोखा दिया है। देखें वीडियो…

कांग्रेस ने ही ओबीसी को आरक्षण देने की शुरुआत की है। ओबीसी की शुरुआत मुलताई से रामजी महाजन ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर की थी। इसलिए उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष भी बनाया था। भाजपा को 18 वर्ष में पिछड़ा वर्ग नजर नहीं आया। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है।

OBC Reservation : पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बोला कांग्रेस पर हमला, ओबीसी आरक्षण को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

विधायक श्री पांसे ने कहा कि ओबीसी आरक्षण में जो भी हो रहा है इसका पूरा पाप भाजपा को जाता है। आरक्षण को लेकर भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रही है। भाजपा के हेमंत खण्डेलवाल को आरक्षण पर बोलने का अधिकार नहीं है। श्री पांसे ने कहा कि जब जब कांग्रेस की सरकार आई जिले के पिछड़ा वर्ग को हमेशा सरकार में प्रतिनिधित्व दिया गया।

उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. अशोक साबले और खुद के साथ अन्य नेताओं का जिक्र भी किया। जबकि भाजपा ने कभी पिछड़ा वर्ग को कोई मौका नहीं दिया। पत्रकार वार्ता में मौजूद विधायक निलय डागा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की व्याख्या बताते हुए भाजपा को दोषी ठहराया।

इससे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा गुड्डू ने पत्रकार वार्ता के कारणों प्रकाश डाला और कहा कि पिछड़ा वर्ग की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है भाजपा तो केवल ढोंग करती है। इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष समीर खान, बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया समेत अन्य नेता मौजूद थे।

• फोटो और विडियो : सचिन जैन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button