बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कर रही थी मोटर चालू, करंट लगा और गिर गई कुएं में, मौत

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    शाहपुर थाना अंतर्गत आज सुबह एक कुएं में महिला की लाश मिली है। शाहपुर पुलिस ने बताया कि आज ग्राम आमागोहन से सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मुआयना कर लाश को कुएं से बाहर निकाला और पीएम के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीएम करने के बाद लाश को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

    मृतिका श्रीमती अंजू पति राकेश यादव (23) निवासी आमागोहन है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि अंजू घर से खेत में मोटर चालू चालू करने गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोटर चालू करते समय करंट लगने के बाद वह कुएं में गिर गई होगी। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या करंट लगने से मौत हुई है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

    आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 18 जनवरी, 2022)

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button