बड़ी खबरें

Miracle of nature : इस गांव में हुआ नया ट्यूबवेल तो सूख गए सारे पुराने बोर…

Miracle of nature : इस गांव में हुआ नया ट्यूबवेल तो सूख गए सारे पुराने बोर...

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सावलीगढ़

Miracle of nature : कुदरत भी कभी-कभी गजब के चमत्कार कर डालती है। कुछ घटनाएं भले ही होती तो वैज्ञानिक या भूगर्भिक कारणों से, लेकिन लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं होती है। ऐसा ही कुछ चमत्कार बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिमोरी में हुआ। इस पचायत के पहाड़ियों के मध्य बसे ग्राम दूनी में एक आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना घटित हुई है।

दूनी नामक गांव में पीने के पानी की दिक्कत चल रही थी। इसके निराकरण के लिए ग्राम पंचायत ने 700 फीट गहरा ट्यूबवेल करवाया। ग्रामीणों की खुशी का यह देखकर ठिकाना नहीं रहा कि इस बोरवेल में 4 इंच पानी लगा। यह नजारा देख कर ग्रामीण मान बैठे कि अभी तक जो जलसंकट वे झेल रहे थे, वो अब नहीं झेलना पड़ेगा।

Also Read : Indore Mandi Bhav Today : आज के इंदौर मंडी के भाव (दिनांक 18 जनवरी 2023)

उनकी सोच भी बिलकुल सही थी, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई। इसकी वजह यह थी कि नए बोरवेल में तो भरपूर पानी लगा, लेकिन चमत्कारी ढंग से दूनी गांव के सभी हैडपम्प का पानी गायब हो गया। हालात ये है कि एक हजार की आबादी वाले इस गांव में लोग पीने के पानी तक के लिए परेशान हो गए। ग्रामीण मुन्ना सिरसाम बताते हैं कि बोरवेल तो हुआ, लेकिन हैंडपम्प सब बंद हो गए।

सप्ताह भर बाद डलेगी बोर में मोटर

यह देखते हुए ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार को बोला गया कि जल्द इस बोर में मोटर डाल दो। लेकिन, वह भी सप्ताह भर बाद मोटर डालने की बात कह रहा है। अब ग्रामीण यह सोचकर चिंतित हैं कि तब तक वे पीने का पानी कहां से लाएंगे। हालांकि यहाँ जो हुआ लोग उसे बड़ा आश्चर्य मान रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button