टेक/ऑटो

Kia Sonet Facelift : नई Kia Sonet फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, मिल रहे 10 ADAS फीचर्स, इन गाड़ियों से मुकाबला

Kia Sonet Facelift: किआ सॉनेट (Kia Sonet) ने इंडिया में लॉन्च से पहले ही किआ सॉनेट फेसलिफ्ट (Kia Sonet Facelift) की बुकिंग शुरू कर दी है। नई Sonet Facelift में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव, बेहतर मोबिलिटी, एक्स्ट्रा सिक्योरिटी, एक नया गियरबॉक्स और बहुत कुछ मिलता है। अगर आप भी नई किआ सॉनेट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कस्टमर इसे डीलर या वेबसाइट से बुक करा सकते हैं। इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, निसान मैग्नाइट, रेनॉल्ट किगर और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से होगा। आइए जानते है इसके फीचर्स के बारे में….

Kia Sonet Facelift की कितनी है कीमत? (Kia Sonet Facelift)

कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी अगले साल की पहली तिमाही में इस कार को लॉन्च करेगी और उसी समय इस कार की कीमत से पर्दा उठेगा। मौजूदा Kia Sonet की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 14 लाख रुपए तक जाती है।

Kia Sonet Facelift : नई Kia Sonet फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, मिल रहे 10 ADAS फीचर्स, इन गाड़ियों से मुकाबला
Kia Sonet Facelift : नई Kia Sonet फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, मिल रहे 10 ADAS फीचर्स, इन गाड़ियों से मुकाबला

कितने रुपये में होगी बुक? (Kia Sonet Facelift)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ सॉनेट के फेसलिफ्ट मॉडल को बुक करने के लिए ग्राहकों को 25 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट देना होगा।

जल्दी डिलीवरी के लिए करें ये काम (Kia Sonet Facelift)

K Code के जरिए कार की बुकिंग करने वालों को कार की जल्दी डिलीवरी का फायदा मिलेगा। अब सवाल यहां यह है कि आखिर ये K कोड मिलेगा कैसे? बता दें कि आप किसी भी मौजूदा किआ कस्टमर से K कोड ले सकते हैं और फिर इस कोड का इस्तेमाल कर आप किआ की ऑफिशियल साइट या फिर माय किआ ऐप के जरिए कार की बुकिंग कर सकते हैं। एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि इस स्कीम का फायदा केवल 20 दिसंबर रात 11:59 बजे तक ही उठाया जा सकता है।

Kia Sonet Facelift में मिल रहे सेफ्टी फीचर्स

कंपनी की ओर से सबसे बड़ा बदलाव इस कार में सेफ्टी को लेकर किया गया है। कंपनी ने इस बार नई फेसलिफ्ट में 25 सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जिसमें 10 ADAS फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने इस कार में Level-1 ADAS दिया है। इसके अलावा कार में दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसमें फ्रंट कोलिज़न अवॉइडेंस असिस्ट (FCA), लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट (LVDA), और लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA) शामिल हैं।

Kia Sonet Facelift : नई Kia Sonet फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, मिल रहे 10 ADAS फीचर्स, इन गाड़ियों से मुकाबला
Kia Sonet Facelift : नई Kia Sonet फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू, मिल रहे 10 ADAS फीचर्स, इन गाड़ियों से मुकाबला

नई Kia Sonet का नया एक्सटीरियर और इंटीरियर

बदलाव की बात करें तो इस कार के एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है। फ्रंट ग्रिल को थोड़ा उठाया गया है और रियर में Taillights को थोड़ा बदला गया है। कंपनी ने इस बार कार में Star Map LED Taillights दी हैं, जो सिक्वेंशियल हैं।

टेक/ऑटो (Auto New) और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button