मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert : मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

MP Weather Alert : मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी है। इधर बैतूल जिले में मंगलवार शाम तक 147.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

MP Weather Alert : मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का जारी किया अलर्टMP Weather Alert : मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी है। इधर बैतूल जिले में मंगलवार शाम तक 147.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग भोपाल द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटों में 7 जिलों विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही यहां वज्रपात के साथ झंझावत और झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से की रफ्तार से चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए भी चेतावनी (MP Weather Alert)

इनके अलावा भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोंरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर, पांढुर्णा जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ झंझावत एवं झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात से बचने और किसानों के लिए भी विशेष सलाह दी है।

अभी यह है मौसमी परिस्थिति (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया और फिर पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजर रहा है।

दक्षिणी-पूर्वी पाकिस्तान से लेकर दक्षिण राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर एक ट्रफ सक्रिय है।

गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। माध्य समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ अब दक्षिण गुजरात-केरल तटो के साथ अवस्थित है।

बैतूल जिले में बारिश की स्थिति

बैतूल जिले में इस साल 2 जून तक 146.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह बीते साल अभी तक हुई 95.2 मिलीमीटर बारिश से अधिक है। इस साल बैतूल ब्लॉक में 175.2, घोड़ाडोंगरी में 114, चिचोली में 186.7, शाहपुर में 170.4, मुलताई में 144, प्रभातपट्टन में 171, आमला में 189, भैंसदेही में 136, आठनेर में 107.5 और भीमपुर में 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button