Halasana Of Thyroid: थायरॉयड की समस्या से है परेशान तो रोजाना करें हलासन और डाइबिटीज़ से मिलेंगा छुटकारा
Halasana Of Thyroid, can yoga cure thyroid permanently, which of the following asana is good for thyroid gland, pranayama yoga for thyroid, face yoga for thyroid yoga for thyroid and weight loss, yoga for thyroid nodules, yoga for thyroid ramdev, yoga for thyroid pdf
Halasana Of Thyroid : हलासन योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ मिल जाता है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘हलासन’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते हैं।
शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरीका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।
हलासन करने का तरीका (Halasana Of Thyroid)
इसके लिए सबसे पहले स्वच्छ वातावरण और समतल स्थान पर मैट अथवा दरी बिछा लें। अब इस पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को मैट पर रखें। अब धीरे धीरे अपने पैरों को एक सीध में ऊपर उठाएं और फिर कमर के सहारे अपने सिर के पीछे ले जाएं। इसे तब तक सिर के पीछे ले जाएं। जब तक आपके पैर ज़मीन को न छू लें। अब अपनी क्षमता के अनुसार इस मुद्रा में रहें और फिर अपनी नार्मल पोजीशन में आ जाएं। इस योग को रोजाना 5 बार जरूर करें। आइए हलासन के फायदे जानते हैं।
हलासन करने के फायदे (Halasana Of Thyroid)
- हलासन के नियमित अभ्यास से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में लाभ मिलता है।
- पेट की चर्बी को कम करने, कब्ज से निजात पाने और वजन कंट्रोल करने के लिए इस आसन का रोजाना अभ्यास करना लाभकारी होता है।
- बलों की समस्याओं के लिए हलासन काफी कारगर होता है।
- यह आसन स्किन के डेड सेल्स को बचाता है, जिससे चेहरे की स्किन में निखार लाता है।
- हलासन के नियमित अभ्यास से मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है।
- इसके अभ्यास के दौरान थायरॅायड ग्रंथि पर दबाव पड़ता है, जिससे थायरॉयड रोगियों को लाभ मिलता है।
- जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें हलासन का नियमित अभ्यास करने से फायदे होते है।
- इसके अलावा जिन लोगों को लंबे समय तक सिर दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए भी हलासन का अभ्यास करना लाभकारी होता है।
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
हलासन करने का तरीका (Halasana Of Thyroid)


