बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold Silver Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम, सर्राफा बाजार के बीते सप्ताह यह रहे हाल

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है. वहीं चांदी भी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,365 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,696 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (4 से 8 जुलाई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 52,218 था, जो शुक्रवार तक घटकर 50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 58,123 से घटकर 56,427 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देश भर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में ऐसे बदला सोने का रेट
• 4 जुलाई, 2022-      52,218 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 5 जुलाई, 2022-      52,304 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 6 जुलाई, 2022-      51,298 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 7 जुलाई, 2022-      50,883 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 8 जुलाई, 2022-      50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
• 4 जुलाई, 2022-      58,123 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 5 जुलाई, 2022-      58,153 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 6 जुलाई, 2022-      56,449 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 7 जुलाई, 2022-      56,881 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
8 जुलाई, 2022-      56,427 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

सोने पर बढ़ा आयात शुल्‍क
केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्‍क (Gold Import Duty Hike) में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. आयात शुल्‍क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है. सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है.

FY22 के जेम्स और ज्वेलरी का निर्यात 55 फीसदी बढ़ा
गौरतलब है कि जेम्स (Gems) और ज्वेलरी (Jewellery) निर्यात में 2021-22 में तेजी आई है और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) ने बताया कि रत्न एवं आभूषण का ग्रॉस निर्यात 2020-21 में 25.40 अरब डॉलर रहा.

News & Image Source :  https://hindi.news18.com/news/business/gold-silver-price-this-week-4-to-8-july-2022-know-sone-ka-bhav-rate-nodvkj-4380732.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button