मध्यप्रदेश अपडेट

MP FARMER: मप्र के 80 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगी राशि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देंगे सौगात

MP FARMER: Good news for 80 lakh farmers of MP! Amount will come in the account on this day, Chief Minister Shivraj Singh will give a gift

MP FARMER: मप्र के 80 लाख किसानों के खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगी राशि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देंगे सौगात

MP FARMER:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान कल्याण योजना की राशि 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 80 लाख किसानों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्रों का वितरण होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में विदिशा में 3 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि डालने के साथ ही लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश में रीवा संभाग को छोड़ कर होगा।

जिलों के कलेक्टर गाँव-गाँव में किसानों को एकत्रित करें। हर गाँव में कार्यक्रम सुना जाएं। विदिशा में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएं और कार्यक्रम व्यवस्थित हो। कार्यक्रम की बेहतर तैयारियां की जाएं। सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण समय सीमा में पूरा करें

वहीं मंत्रालय में ही वृहद सिंचाई परियोजना मंडल की 118 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की मूंदरी वृहद सिंचाई परियोजना, रिहन्द सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, काठन परियोजना, सेमरिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, कयामपुर सूक्ष्म उद्वहन वृहद सिंचाई परियोजना और भन्नी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं संबंधी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें। प्रदेश में सिंचाई क्षमता को लगातार बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एसएन मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button